Move to Jagran APP

2023 Honda Africa Twin: दो वेरिएंट्स और कई रंगों में आ रही है होंडा की नई ऑफ रोड बाइक, देखें पूरी डिटेल्स

2023 honda africa twin बाइक को भारत में कई अपडेट्स और फीचर्स के साथ लाया जा रहा है। इसमें मॉडल को कई कलर अपडेट भी दिए जा रहे हैं। तो चलिए इस नई बाइक के बारे में विस्तार से जानते हैं।

By Sonali SinghEdited By: Updated: Thu, 04 Aug 2022 01:37 PM (IST)
Hero Image
2023 Honda Africa Twin भारत में नए रंगों के साथ आ रही है
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। 2023 Honda Africa Twin: दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी होंडा इन दिनों अपने एक अपडेटेड मॉडल पर काम कर रही है। यह 2023 CRF1100L अफ्रीका ट्विन मोटरसाइकिल है जिसे दो वेरिएंट्स- स्टैंडर्ड और एडवेंचर स्पोर्ट्स के साथ लाया जा रहा है। साथ ही इसे कई कलर अपडेट भी दिए गए हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसे अगले साल तक भारत में लॉन्च कर दिया जाएगा। तो चलिए इस अपकमिंग बाइक के बारे में विस्तार से जानते हैं।

2023 Honda Africa Twin: लुक

लुक और डिजाइन के मामलें में नई अफ्रीका ट्विन को कई अपडेट्स दिए जा रहे हैं। इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट में मैट बैलिस्टिक ब्लैक मैटेलिक में एक ऑल-ब्लैक फ्रेम दिया गया है, जबकि ग्लिंट वेव ब्लू मेटालिक में एक नया ब्लू हेडलाइट काउल, ब्लू फ्रंट फेंडर और टेल सेक्शन पर रेड एंड व्हाइट डिटेलिंग दिया गया है। दूसरी तरफ, एडवेंचर स्पोर्ट वेरिएंट में पर्ल ग्लेयर व्हाइट ट्राइकलर थीम में गोल्डन रंग के व्हील्स हैं। इसके अलावा, मैट इरिडियम ग्रे मैटेलिक पेंट में जेट ब्लैक व्हील्स के साथ ब्लैक डिटेलिंग किया गया है।

2023 Honda Africa Twin: कलर ऑप्शन

इस बाइक को खास कलर अपडेट भी दिया जा रहा है। एडवेंचर स्पोर्ट वेरिएंट मौजूदा पर्ल ग्लेयर व्हाइट रंग के साथ अब नए मैट इरिडियम ग्रे मैटेलिक रंग में उपलब्ध होगा। वहीं, स्टैंडर्ड वेरिएंट को एक अपडेटेड मैट बैलिस्टिक ब्लैक मेटैलिक रंग और एक नया ग्लिंट वेव ब्लू मेटालिक पेंट थीम मिलता है।हालांकि, इसके पुराने मॉडल में उपलब्ध ग्रांड प्रिक्स रेड को इस वेरिएंट में भी दिया गया है।

2023 Honda Africa Twin: इंजन पावर

इसके पावरट्रेन पर नजर डालें तो ऑफ-रोड क्षमता के साथ अफ्रीका ट्विन एडवेंचर स्पोर्ट्स में 1082.96cc का लिक्विड कूल्ड 4-स्ट्रोक 8-वॉल्सव पैरेलल ट्विन इंजन दिया गया है जो ओवरहैड कैमशाफ्ट (ओएचसी) टाईप वॉल्व सिस्टम से लैस है। यह इसके 270 डिग्री ऑफसेट क्रैंकशाफ्ट शानदार टैक्शन और रिस्पॉन्सिव एक्सेलरेशन के साथ इंजन के परफॉर्मेंस को बेहतरीन बनाता है। सात ही यह इंजन 7,500rpm की पॉवर और 103Nm की पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है।

2023 Honda Africa Twin: कीमत

भारत में अफ्रीका ट्विन की इस नई बाइक रेंज की कीमतों का खुलासा फिलहाल नहीं किया गया है, लेकिन अनुमान है कि इसे मौजूदा मॉडल से अधिक कीमत पर लाया जा रहा है। भारत में 2022 अफ्रीका ट्विन की कीमत 16.01 लाख रुपये हैं।