Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

डीलरशिप पर पहुंचने लगी 2023 Honda City facelift, 2 मार्च को होगी लॉन्च

नई होंडा सिटी फेसलिफ्ट के फ्रंट बंपर को नए तरीके से डिजाइन किया गया है। इस गाड़ी में हेडलैंप और टेललैंप्स भी अलग ही दिखेंगे। सिटी फेसलिफ्ट में हाइ वेरिएंट में नया 16-इंच अलॉय व्हील डिजाइन मिलेगा जबकि मिड-स्पेक वाले 15-इंच की अलॉय व्हील मिलेंगे। (जागरण फोटो)

By Atul YadavEdited By: Atul YadavUpdated: Tue, 28 Feb 2023 11:13 AM (IST)
Hero Image
2 मार्च को होगी लॉन्च होगी 2023 Honda City facelift

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। होंडा सिटी फेसलिफ्ट डीलरशिप पर पहुंचने लगी है। कंपनी 2023 Honda City की कीमतों की खुलासा 2 मार्च को करने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 3 मार्च से इस गाड़ी को इच्छुक ग्राहक टेस्ट ड्राइव ले सकते हैं। आइये जानते हैं नई होंडा में क्या कुछ है खास।

Honda City facelift लुक और डिजाइन

नई होंडा सिटी फेसलिफ्ट के फ्रंट बंपर को नए तरीके से डिजाइन किया गया है। इस गाड़ी में हेडलैंप और टेललैंप्स भी अलग ही दिखेंगे। सिटी फेसलिफ्ट में हाइ वेरिएंट में नया 16-इंच अलॉय व्हील डिजाइन मिलेगा, जबकि मिड-स्पेक वाले 15-इंच की अलॉय व्हील मिलेंगे।

सिटी पेट्रोल को अब एक नया एंट्री-लेवल एसवी ट्रिम मिलता है, जो केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है। सिटी पेट्रोल के बाकी तीन ट्रिम्स - V, VX और ZX - में CVT ऑटोमैटिक का भी विकल्प मिलता है। इस बीच, सिटी हाइब्रिड को एक नया एंट्री-लेवल वीएक्स ट्रिम भी मिलता है, जिसका मतलब है कि इसमें अधिक माइलेज मिलगी। हाइब्रिड इंजन ऑप्शन में कुल 2 वेरिएंट मिल सकते हैं।

इन गाड़ियों को देगी टक्कर

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो होंडा सिटी हाइब्रिड का एक नया एंट्री-लेवल वेरिएंट पेश करेगी, जो एक मजबूत-हाइब्रिड सेडान की तलाश करने वालों के लिए अधिक किफायती विकल्प देगी। लॉन्च होने के बाद भारतीय बाजार में इस कार की टक्कर Volkswagen Virtus, Skoda Slavia, Maruti Suzuki Ciaz और बिल्कुल नई Hyundai Verna से होगी।

2023 Honda City facelift इंजन

2023 होंडा सिटी RDE कंप्लायंट 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध होगी, जबकि 1.5-लीटर डीजल इंजन बंद कर दिया जाएगा। दूसरी ओर, सिटी ई:एचईवी को ई-सीवीटी के समान 1.5-लीटर पेट्रोल-हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ पेश किया जाएगा।

Honda City Cars Discount

अगर आप होंडा सिटी सेडान कार खरीदें की सोच रहे हैं कंपनी आपको इसे खरीदने का बेहतरीन मौका दे रही है। इस महीने इस कार पर 70,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। यह डिस्काउंट ऑफर होंडा सिटी के मौजूदा मॉडल पर दिया जा रहा है।