Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

2023 Kia EV6 की बुकिंग फिर से हुई ओपन, कार ऑल-व्हील ड्राइव से लैस

2023 Kia EV6 booking reopen वाहन निर्माता कंपनी ने इस कार के लिए फिर से बुकिंग ओपन कर दी है। भारतीय बाजार में पिछले साल जून में CBU के रूप में लॉन्च किया गया था। चलिए आपको इसके बारे में अधिक जानकारी देते हैं। (जागरण फोटो)

By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi ChaturvediUpdated: Sat, 15 Apr 2023 07:41 PM (IST)
Hero Image
मौका, 2023 Kia EV6 की बुकिंग फिर से हुई ओपन

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। किआ इंडिया ने भारत में अपनी सबसे अहम ईवी को हाल के दिनों में पेश किया है। आपको बता दें, अगर आप इस कार को खरीदना चाहते हैं तो वाहन निर्माता कंपनी ने इस कार के लिए फिर से बुकिंग ओपन कर दी है।

भारतीय बाजार में पिछले साल जून में CBU के रूप में लॉन्च किया गया था, और कंपनी का कहना है कि उसने अब तक वाहन की 432 यूनिट्स सेल की है। 2023 EV6 पहले की तरह ही दो वेरिएंट्स यानी GT लाइन और GT लाइन AWD (ऑल-व्हील ड्राइव) में आएगी। जिनकी कीमत - 60.95 लाख रुपये और 65.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

Kia EV6

इसका मतलब है कि Kia EV6 अब पहले के मुकाबले 1 लाख रुपये महंगी हो गई । आप इस कार को कंपनी की चुनिंदा डीलरशिप या ऑनलाइन बुक किया जा सकता है। इसके साथ ही वाहन निर्माता कंपनी किआ एक्सक्लूसिव पेश कर रही है। पहले 200 खरीदारों को स्वामित्व विशेषाधिकार जिसमें 30 दिनों के भीतर 95% बायबैक पॉलिसी शामिल है, मुफ्त पांच साल के लिए रखरखाव और बैटरी पर आठ साल 1,60,000 किलोमीटर की वारंटी मिलती है।

E-GMP EV प्लेटफॉर्म  पर बेस्ड

2022MY वेरिएंट की तुलना में 2023 Kia EV6 में कोई बदलाव नहीं किया गया है। EV6 Hyundai Group के E-GMP EV प्लेटफॉर्म  पर बेस्ड है। जो Hyundai IONIQ 5 के सामान्य  दिखाती है। कार के RWD और AWD दोनों वेरिएंट समान 77.4 kWh बैटरी पैक से लैस हैं जो 708 किमी तक की रेंज देती है। RWD वेरिएंट में 229 PS पॉवर और 350 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसमें एक इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है।

जबकि AWD वेरिएंट में 325 PS के पावर आउटपुट और 625 Nm के पीक टॉर्क मिलता है। दोनों एक्सल पर एक इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है। Kia EV6 का ऑल-व्हील ड्राइव वेरिएंट केवल 5.2 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है।