Move to Jagran APP

2023 Skoda Kodiaq हुई लॉन्च, पहले से ज्यादा एफिशिएंट; कीमत से लेकर फीचर्स तक सारी डिटेल्स जानें

अपडेटेड Kodiaq में कुछ नए फीचर्स दिए गए हैं इसे पहले से ज्यादा एफिशिएंट होने का भी दावा किया जा रहा है। नई फीचर में डोर एज प्रोटेक्टर रियर स्पॉइलर के लिए नए फिनलेट्स केबिन के अंदर एक लाउंज स्टेप और दूसरी पंक्ति में बाहरी हेडरेस्ट शामिल हैं। (जागरण फोटो)

By Atul YadavEdited By: Atul YadavUpdated: Fri, 05 May 2023 05:16 PM (IST)
Hero Image
पहले से कितना बदल गई है स्कोडा Kodiaq ?

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। 2023 Skoda Kodiaq को आज इंडियन मार्केट 37.99 lakh (एक्स-शोरूम) की शुरूआती कीमत पर लॉन्च कर दिया है। पहले से कितना बदल गई स्कोडा कुशाक इस खबर के माध्यम से आपको बताने जा रहे हैं। यहां आपको बताएंगे इसके फीचर्स और इंजन के बारे में।

पहले से अधिक एफिशिएंट इंजन?

SUV में 2.0-लीटर TSI EVO इंजन लगा है। पावरट्रेन को अब नए BS6-फेस 2 के तहत तैयार किया गया है, जो RDE सपोर्ट करता है। इस गाड़ी में अब 20 फीसद इथेनॉल भी सपोर्ट करेगा। दरअसल, कंपनी का दावा है कि कोडिएक अब पहले के मुकाबले 4.2 फीसदी ज्यादा एफिशिएंट है। इंजन 188 bhp और 320 Nm का टार्क बनाना जारी रखता है, जबकि 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है।

स्कोडा ने घोषणा की है कि भारत में Kodiaq के आवंटन को बढ़ाकर 750 यूनिट प्रति तिमाही कर दिया गया है। अपडेटेड Kodiaq में कुछ नए फीचर्स दिए गए हैं, जबकि इसके पहले से ज्यादा एफिशिएंट होने का भी दावा किया जा रहा है।

वेरिएंट के अनुसार कीमतें

DSG ---                  Rs 37.99 lakh एक्स-शोरूम दिल्ली

Sportline DSG --    Rs 39.39 lakh एक्स-शोरूम दिल्ली

L&K DSG --           Rs 41.39 lakh एक्स-शोरूम दिल्ली

2023 Skoda Kodiaq फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो नई फीचर में डोर एज प्रोटेक्टर, रियर स्पॉइलर के लिए नए फिनलेट्स, केबिन के अंदर एक लाउंज स्टेप और दूसरी पंक्ति में बाहरी हेडरेस्ट शामिल हैं।

स्कोडा कोडियाक को पहले की तरह ही तीन वेरिएंट्स स्टाइल, स्पोर्टलाइन और लॉरिन एंड क्लेमेंट में ऑफर किया गया है। इसमें अभी भी पहले की तरह ही एसयूवी को सात सीटों वाले लेआउट के साथ पेश किया गया है।