Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

2023 Tata Nexon.ev Facelift को बुक करने के बाद कितने दिनों तक करना होगा इंतजार, यहां पढ़ें डिटेल्स

2023 Tata Nexon ev Facelift waiting period एसयूवी को एक नया कर्व इंस्पायर्ड डिजाइन मिला है। लुक के साथ फीचर्स के मामले में भी इसमें बड़ा बदलाव किया गया है। अगर आप इस कार को खरीदना चाहते हैं तो मात्र 21 हजार रुपये का टोकन राशि में बुक करा सकते हैं। इसलिए एक बार कार खरीदने जाएं तो डीलरशिप पर खुद ही पूछताछ कर लें।

By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi ChaturvediUpdated: Fri, 22 Sep 2023 01:30 PM (IST)
Hero Image
2023 Tata Nexon.ev Facelift को बुक करने के बाद कितने दिनों तक करना होगा इंतजार

नई दिल्ली,ऑटो डेस्क। 2023 Tata Nexon.ev Facelift को लंबे इंतजार के बाद भारतीय बाजार में टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे दमदार ईवी एसयूवी को 14.79 लाख रुपये में लॉन्च किया था। जिसकी कीमत 19.94 लाख रुपये तक जाती है। कंपनी ने कार को नए तरीके से अपडेट किया है।

एसयूवी को एक नया कर्व इंस्पायर्ड डिजाइन मिला है। लुक के साथ फीचर्स के मामले में भी इसमें बड़ा बदलाव किया गया है। अगर आप इस कार को खरीदना चाहते हैं तो मात्र 21 हजार रुपये का टोकन राशि में बुक करा सकते हैं। लेकिन इससे पहले आप ये जान लें कि इसके लिए आपको कितने दिनों तक का इंतजार करना पड़ सकता है।

2023 Tata Nexon.ev Facelift

2023 Tata Nexon.ev Facelift को अगर आप वर्तमान में बुक करते हैं तो आपको आठ सप्ताह तक का इंतजार करना पड़ सकता है। लेकिन बुकिंग और डीलरशिप , वेरिएंट, कलर ऑप्शन के हिसाब से वेटिंग पीरियड अलग-अलग हो सकता है। इसलिए एक बार कार खरीदने जाएं तो डीलरशिप पर खुद ही पूछताछ कर लें।

2023 Tata Nexon EV facelift बैटरी

2023 Tata Nexon EV facelift बैटरी की बात करें तो इसमें जेनरेशन 2 का मोटर मिलता है। जो पहले से और अधिक दमदार हो गई है। ये पहले से 12 हजार आरपीएम से बढ़कर 16 हजार आरपीएम तक बढ़ गई है। इसमें नया मोटर 106.4 किलोवाट (142.6 बीएचपी) और पहिये पर 2,500 एनएम का अधिकतम टॉर्क जेनरेट करता है। इस कार का रेंज भी बढ़ गया है। जो 750 आरपीएम तक हो गई है।

2023 Tata Nexon EV facelift स्पीड

इस कार की स्पीड 0 ले 100 किमी प्रति घंटे की है। जो 8.9 सेकंड में पार कर सकती है। इस कार की टॉप स्पीड 150 किमी प्रति घंटे की है। ये कार 56 मिनट में फुल चार्ज हो सकती है।

2023 Tata Nexon EV facelift फीचर्स

फीचर्स के तौर पर इस कार में 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड-व्यू मॉनिटर ,हिल डिसेंट कंट्रोल, हिल एसेंट कंट्रोल, पैनिक ब्रेक अलर्ट, ऑटो वाहन होल्ड और आई-टीपीएमएस,पांच स्पीकर के साथ 320 वाट हरमन-सोर्स्ड जेबीएल साउंड सिस्टम, नया डिजिटल कंसोल , क्रिएटिव, फियरलेस और एम्पावर्ड - में लॉन्च किया गया है। इस कार में फीचर्स के तौर पर इसमें एक्सप्रेस कूलिंग, ऑटो डिफॉगर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 6 एयरबैग, ISOFIX एंकरेज, ABS और ESP, आगे और पीछे सेंसर के साथ एक 360-डिग्री कैमरा, सीटबेल्ट रिमाइंडर और फ्रंट पार्किंग असिस्ट मिलता है।

यह भी पढ़ें-

Tata Nexon.ev Facelift Price: 14.74 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में हुई एंट्री, मिलेगी 465KM तक की रेंज