Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

2024 Hyundai Creta में क्या होगा खास, जानें संभावित फीचर्स के बारे में

हुंडई क्रेटा 2024 में एडास फीचर्स दिए जा सकते हैं। किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट में ड्यूल जोन एसी पैक दिया गया है जिससे अब इसका केबिन एक्सपिरिएंस और भी लाजवाब होने वाला है। यही फीचर हुंडई क्रेटा 2024 में मिल सकता है। ये सब गाड़ियों में इस्तेमाल होने वाले ऐसे फीचर्स हैं जिनके आने के बाद गाड़ी के अंदर काफी लग्जरी फील होता है।

By Atul YadavEdited By: Atul YadavUpdated: Tue, 15 Aug 2023 12:27 PM (IST)
Hero Image
हुंडई क्रेटा 2024 में एडास फीचर्स दिए जा सकते हैं।

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। 2024 Hyundai Creta का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जहां इस अपकमिंग कार में कई नए अपग्रेड मिलेंगे। हाल ही में किआ सेल्टोस को अपग्रेड किया गया था। जिसके बाद लोग हुंडई क्रेटा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आइये जानते हैं 2024 Hyundai Creta में क्या मिल सकता है खास?

मिल सकते हैं ये एडवांस फीचर्स?

सेफ्टी को लेकर लोग अधिक एक्टिव हो रहे हैं। यही वजह है कि वाहन निर्माण करने वाली कंपनियां भी सेफ्टी को लेकर एडास फीचर ऑफर कर रही हैं। किआ सेल्टोस में पहली बार एडास फीचर्स दिया गया है, जिसके बाद ये गाड़ी और भी अधिक एडवांस हो गई है। कयास लगाया जा रहा है कि हुंडई क्रेटा 2024 में एडास फीचर्स दिए जा सकते हैं। किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट में ड्यूल जोन एसी पैक दिया गया है, जिससे अब इसका केबिन एक्सपिरिएंस और भी लाजवाब होने वाला है। यही फीचर हुंडई क्रेटा 2024 में मिल सकता है। ये सब गाड़ियों में इस्तेमाल होने वाले ऐसे फीचर्स हैं, जिनके आने के बाद गाड़ी के अंदर काफी लग्जरी फील होता है।

साल 2028 तक 6 ईवी लॉन्च करने का इरादा?

हुंडई मोटर इंडिया ने 2028 तक 6 ईवी मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। ईवी बाजार में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने के अलावा, दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता भी प्रतिबद्ध है। अपने आंतरिक दहन इंजन (आईसीई)-संचालित लाइनअप को बढ़ाने के लिए, जिसने हाल ही में एक्सटर माइक्रो एसयूवी को भारत में लॉन्च किया गया था।