Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

2024 Mercedes-Benz GLA के साथ AMG GLE 53 Coupe भारतीय बाजार में 31 जनवरी को मारेगी एंट्री, जानिए डिटेल्स

Mercedes-Benz India ने इस महीने की शुरुआत में देश में 2024 GLS के रूप में एक अपडेटेड मॉडल पहले ही लॉन्च कर दिया है। टॉप-एंड मर्सिडीज एसयूवी में शामिल होने वाला अब अपडेटेड एंट्री-लेवल जीएलए मॉडल है जो कई अपडेट के साथ पेश किया जाएगा। GLA माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक के साथ 48V बैटरी के साथ आएगाी जिसे बेल्ट-संचालित स्टार्टर-जनरेटर के साथ जोड़ा गया है।

By Ram Mohan Mishra Edited By: Ram Mohan Mishra Updated: Fri, 19 Jan 2024 09:30 PM (IST)
Hero Image
2024 Mercedes-Benz GLA के साथ AMG GLE 53 Coupe को पेश किया जाना है।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Mercedes-Benz इस महीने और साल के अपने दूसरे बड़े लॉन्च इवेंट के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी की ओर से Mercedes GLA Facelift को पेश करने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ-साथ टॉप-एंड व्हीकल कैटेगरी पर लगातार ध्यान केंद्रित किया जाएगा और इसी तरह, AMG GLE 53 Coupe भी एंट्री मारेगी।

2024 Mercedes-Benz GLA जल्द होगी लॉन्च 

मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने इस महीने की शुरुआत में देश में 2024 GLS के रूप में एक अपडेटेड मॉडल पहले ही लॉन्च कर दिया है। टॉप-एंड मर्सिडीज एसयूवी में शामिल होने वाला अब अपडेटेड एंट्री-लेवल जीएलए मॉडल है, जो कई अपडेट के साथ पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Kia Seltos के Diesel Variants को मिला Manual Transmission, यहां जानिए कीमत और खासियत

डिजाइन अपडेट 

अपडेटेड मर्सिडीज-बेंज जीएलए को 2023 में दुनिया के सामने पेश किया गया था, जो कि दोबारा तैयार की गई ग्रिल, अपडेटेड बम्पर और अधिक जीवंत लाइट सिग्नेचर के साथ पूरी हुई। व्हील आर्च पर प्लास्टिक ट्रिम को बॉडी कलर से बदल दिया गया है। अंदर के बदलावों में एक अपडेटेड एमबीयूएक्स सिस्टम शामिल है, जबकि हाई-बीम असिस्ट और एक रिवर्सिंग कैमरा अब स्टैंडर्ड रूप से पेश किए गए हैं।

पावरट्रेन 

GLA माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक के साथ 48V बैटरी के साथ आएगाी, जिसे बेल्ट-संचालित स्टार्टर-जनरेटर के साथ जोड़ा गया है। वैश्विक बाजारों में, अपडेटेड मर्सिडीज जीएलए को एएमजी और गैर-एएमजी दोनों संस्करणों और पेट्रोल व डीजल दोनों इंजन विकल्पों के साथ पेश किया जाता है।

यह भी पढ़ें- 2024 Hyundai Creta Facelift एक लीटर पेट्रोल में दौड़ेगी 17.7 किलोमीटर, यहां देखिए सभी वेरिएंट्स का माइलेज