Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

2025 Honda Civic Hybrid के डिजाइन से हटा पर्दा, जानिए किन फीचर्स के साथ होगी लॉन्च?

2025 Honda Civic Hybrid में फ्रंट डिजाइन को दोबारा से डिजाइन किया गया है। पहले की तुलना में बड़ी स्पोर्टियर ग्रिल और मोडिफिकेशन के साथ हेडलाइट्स देखने को मिली है। फ्रंट में जो बंपर है उसे भी आकर्षक डिजाइन के साथ बदलावों के साथ पेश किया गया है। तस्वीरों में अपडेटेड टेल लैंप प्रदर्शित किए गए हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।

By Yogesh SinghEdited By: Yogesh SinghUpdated: Sun, 21 Jan 2024 12:30 PM (IST)
Hero Image
2025 Honda Civic Hybrid को अनवील किया गया है। (फोटो- Honda)

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज जापानी वाहन निर्माता कंपनी होंडा ने 2025 Honda Civic Hybrid का ग्लोबल स्तर पर अनावरण किया है। इसे कई महत्वपूर्ण बदलावों के साथ दोबारा लाया गया है। बता दें पहली बार ये गाड़ी भारत में 2006 में लॉन्च की गई थी।

हालांकि 2020 में इसे डिस्कंटीन्यू कर दिया गया था। कंपनी ने यह फैसला देशभर में सेडान की कम होती हुई मांग को देखते हुए लिया था, हालांकि अब कंपनी ने एक बार फिर इसे ग्लोबल स्तर पर पेश किया है। चलिए इसके बारे में जान लेते हैं।

2025 Honda Civic पावरट्रेन

इस गाड़ी को आगामी महीनों में हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ पेश किया जाएगा। उम्मीद है कि ये CR-V पर ही आधारित होगा लेकिन इसकी क्षमता हो सकती है। इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन नियमित मॉडल्स के लिए दिया जा सकता है। वर्तमान में वैश्विक स्तर पर आने वाली होंडा सिविक 2.0 लीटर और 1.5 लीटर इंजन दिया जाता है।

एक्सटीरियर और इंटीरियर

गाड़ी में फ्रंट डिजाइन को दोबारा से डिजाइन किया गया है। पहले की तुलना में बड़ी स्पोर्टियर ग्रिल और मोडिफिकेशन के साथ हेडलाइट्स देखने को मिली है। फ्रंट में जो बंपर है उसे भी आकर्षक डिजाइन के साथ बदलावों के साथ पेश किया गया है। तस्वीरों में अपडेटेड टेल लैंप प्रदर्शित किए गए हैं।

इंटीरियर की बात करें तो इसके बारे में कंपनी की तरफ से जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद है कि इसमें पहले की तुलना में कई आधुनिक फीचर्स को जोड़ा जाएगा। इसमें नया इन्फोटेनमेंट सिस्टम देखने को मिल सकता है।

भारत में कब होगी लॉन्च

पहले इस गाड़ी को यूएस के मार्केट्स में लॉन्च किया जाएगा और उसके बाद अन्य बाजारों में ये दस्तक देगी। हालांकि भारत में लॉन्च को लेकर कोई भी जानकारी नहीं है।

ये भी पढ़ें- Mahindra XUV.e8: लॉन्च से पहले दिखी महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार की झलक, जानिए किन खूबियों के साथ होगी एंट्री