Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Electric Car: April 2024 में आई गिरावट, जानें किस कंपनी ने की कितनी Electric कारों की बिक्री

भारतीय के यात्री वाहन सेगमेंट में पेट्रोल डीजल और सीएनजी कारों के अलावा इलेक्ट्रिक वाहनों की भी मांग रहती है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (Fada) की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक April 2024 के दौरान देश भर में कुल कितनी कारों की बिक्री हुई है। किस कंपनी ने कितनी Electric Cars की बिक्री बीते महीने में की है। आइए जानते हैं।

By Sameer Goel Edited By: Sameer Goel Updated: Sun, 12 May 2024 11:00 AM (IST)
Hero Image
April 2024 के दौरान कितनी Electric Cars की बिक्री हुई है। आइए जानते हैं।

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन से मिली जानकारी के मुताबिक बीते महीने देशभर में अन्‍य ईंधन वाली कारों के साथ ही Electric Cars सेगमेंट में भी वाहनों की बिक्री हुई है। किस कंपनी की ओर से April 2024 के दौरान कितनी इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की गई है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

कितनी हुई बिक्री

फाडा की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में April 2024 के दौरान कुल 7413 यूनिट्स इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री हुई है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर यह बढ़ोतरी 22.79 फीसदी की है। लेकिन मंथली बेसिस पर बीते महीने में करीब 22 फीसदी कम इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री हुई है। जबकि April 2023 में देशभर में 6039 यूनिट्स इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री हुई थी, जबकि March 2024 के दौरान यह संख्‍या 9503 यूनिट्स थी।

Tata Motors EV

टाटा मोटर्स की ओर से April 2024 के दौरान सबसे ज्‍यादा इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की गई। कंपनी की ओर से बीते महीने में कुल 4956 यूनिट्स की बिक्री की गई। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी ने 10.04 फीसदी की ग्रोथ को हासिल किया। लेकिन March के मुकाबले में 9.25 फीसदी कम बिक्री हुई। टाटा मोटर्स के पोर्टफोलियो में इलेक्ट्रिक कारों के तौर पर टियागो, पंच, नेक्‍सन, टिगोर शामिल हैं।

यह भी पढ़ें-  XUV 3XO के बाद अब Mahindra कर रही XUV 400 EV Facelift की तैयारी, जानें क्‍या मिली जानकारी

MG Motors

ब्रिटिश कार निर्माता एमजी की ओर से भी भारतीय बाजार में कॉमेट और जेडएस ईवी को ऑफर किया जाता है। बीते महीने कंपनी ने कुल 1203 यूनिट्स इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री की। बिक्री के मामले में एमजी मोटर्स टाटा के बाद दूसरे नंबर पर रही। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी ने 243.71 फीसदी की बढ़त हासिल की है। पिछले साल फरवरी में एमजी मोटर्स ने 350 यूनिट्स इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री की थी।

Mahindra

महिंद्रा की Xuv400 भी इलेक्ट्रिक एसयूवी के तौर पर भारतीय बाजार में ऑफर की जाती है। कंपनी की इकलौती इलेक्ट्रिक एसयूवी की April 2024 के दौरान 629 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि बीते साल April महीने में इस एसयूवी की 537 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

BYD

चीन की इलेक्ट्रिक कार कंपनी बीवाईडी ने भी April 2024 के दौरान भारतीय बाजार में 138 इलेक्ट्रिक यूनिट्स की बिक्री की है। कंपनी ने पिछले साल इसी अवधि में 164 यूनिट्स की बिक्री की थी।

PCA Automobile

भारतीय बाजार में सिट्रॉएन की ओर से भी Electric Car सेगमेंट में वाहनों की बिक्री होती है। कंपनी ने बीते महीने में 128 यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि बीते साल इसी अवधि में कंपनी ने 240 यूनिट्स की बिक्री की थी।

अन्‍य कंपनियों का कैसा हाल

फाडा की रिपोर्ट के मुताबिक मर्सिडीज बेंज ने 128, हुंडई ने 85, बीएमडब्‍ल्‍यू ने 54, वोल्‍वो ने 38, किआ ने 20, ऑडी ने 11, पॉर्श ने आठ और अन्‍य कंपनियों ने 17 यूनिट्स इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री की है।

यह भी पढ़ें- पहले से ज्‍यादा सुरक्षित हुई Maruti Brezza CNG, जुड़े नए सेफ्टी फीचर्स, जानें डिटेल