Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

360 डिग्री कैमरे के साथ आती हैं ये सबसे अफोर्डेबल कार, Magnite से Seltos तक लिस्ट में शामिल

Nissan Magnite के टॉप-एंड XV प्रीमियम वेरिएंट में 360-डिग्री कैमरा दिया गया है। निसान मैग्नाइट 8.59 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत में इस फीचर के साथ आने वाली भारत की सबसे सस्ती कार है। Toyota Glanza में भी 360 डिग्री कैमरा दिया गया है जिसकी कीमत 9.63 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। MG Astor अपने सेगमेंट में 360 डिग्री कैमरे के साथ आने वाली सबसे सस्ती कार है।

By Ram Mohan Mishra Edited By: Ram Mohan Mishra Updated: Sat, 01 Jun 2024 01:30 PM (IST)
Hero Image
360 डिग्री कैमरे के साथ आती हैं ये 5 सबसे अफोर्डेबल कार।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा समय में Indian Car Market काफी एडवांस हो गया है। ग्राहक भी हाईटेक गाड़ियां खरीदने पसंद करते हैं। अपने इस लेख में हम आपके लिए 360 डिग्री कैमरा के साथ आने वाली कुछ Affordable Cars की लिस्ट लेकर आए हैं। हमारी सूची में Nissan Magnite से लेकर Toyota Hyryder तक शामिल है।

Nissan Magnite

Nissan Magnite के टॉप-एंड XV प्रीमियम वेरिएंट में 360-डिग्री कैमरा दिया गया है। इसकी कीमत 8.59 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। मैग्नाइट इस फीचर के साथ आने वाली भारत की सबसे सस्ती कार है।

Maruti Suzuki Baleno

Maruti Suzuki Baleno के टॉप-एंड अल्फा ट्रिम में 360-डिग्री कैमरा उपलब्ध कराती है। इसकी वर्तमान में कीमत 9.33 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

यह भी पढ़ें- Kawasaki Ninja ZX-4RR इंडियन मार्केट में लॉन्च, जानिए कीमत और खासियत

Toyota Glanza

Toyota Glanza में भी 360 डिग्री कैमरा दिया गया है, बिल्कुल उसी तरह जिस पर यह आधारित है। ये फीचर टॉप-एंड V ट्रिम पर दिया गया है, जिसकी कीमत 9.63 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

Maruti Suzuki Fronx

Maruti Suzuki Fronx के टॉप मॉडल अल्फा ट्रिम में 360 डिग्री कैमरा दिया गया है। वर्तमान में इसकी कीमत 11.47 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

Maruti Suzuki Brezza

360 डिग्री कैमरे वाली एक और मारुति सुजुकी की कार- ब्रेजा के ZXI Plus वेरिएंट में यह सुविधा दी गई है। इसकी कीमत 12.48 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

Maruti Suzuki XL6

अर्टिगा के अधिक प्रीमियम 6-सीट वाले संस्करण XL6 के अल्फा वेरिएंट से 360-डिग्री कैमरा मिलता है। इसकी कीमत 12.56 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

MG Astor

MG Astor अपने सेगमेंट में 360 डिग्री कैमरे के साथ पेश की जाने वाली सबसे सस्ती कार है। शार्प वेरिएंट से शुरू होने वाली इस कार की कीमत 15.15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

Maruti Suzuki Grand Vitara

Maruti Suzuki Grand Vitara के अल्फा वेरिएंट से 360 डिग्री कैमरा मिलता है। इसकी कीमत 15.41 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होगी।

Toyota Hyryder

ग्रैंड विटारा की सिब्लिंग Toyota Hyryder में भी 360 डिग्री कैमरा दिया गया है, जो टॉप-एंड वी ट्रिम के साथ उपलब्ध है। इसकी कीमत 15.91 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

Kia Seltos

Kia Seltos को टॉप-एंड जीटीएक्स प्लस और एक्स-लाइन वेरिएंट में 360-डिग्री कैमरा के साथ पेश किया गया है। इसकी कीमत 19.35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

यह भी पढ़ें- आज से देशभर में बदल जाएंगे Driving Licence से जुड़े ये नियम, जानें आप पर क्‍या होगा असर