Move to Jagran APP

खराबी की जानकारी मिलने के बाद Honda ने भारत में Recall की 90 हजार से ज्‍यादा गाड़ियां, फ्री में ठीक करेगी खामी

जापानी वाहन निर्माता Honda की ओर से भारतीय बाजार में सेडान और एसयूवी सेगमेंट में वाहनों को ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने हाल में ही अपनी हजारों कारों के लिए Recall को जारी किया है। कंपनी की ओर से किन कारों को रिकॉल किया गया है। किस तरह की खराबी के बाद इनको बुलाया गया है। आइए जानते हैं।

By Sameer Goel Edited By: Sameer Goel Updated: Sat, 26 Oct 2024 04:00 PM (IST)
Hero Image
होंडा ने किस तरह की गड़बड़ी की जानकारी मिलने के बाद रिकॉल जारी किया है।
ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में कई बेहतरीन कारों को ऑफर करने वाली जापानी वाहन निर्माता Honda की ओर से अपनी हजारों कारों के लिए Recall को जारी किया गया है। कंपनी की ओर से किस तरह की खराबी की जानकारी मिलने के बाद कितनी कारों को वापस बुलाया गया है। इनको कब से ठीक करना शुरू किया जाएगा। क्‍या इसके लिए किसी तरह का चार्ज लिया जाएगा। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Honda ने जारी किया Recall

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जापानी वाहन निर्माता होंडा मोटर्स की ओर से अपने वाहनों में गड़बड़ी की जानकारी मिलने के बाद हजारों यूनिट्स को वापस बुलाया गया है। जानकारी के मुताबिक कंपनी ने 92672 यूनिट्स के लिए Recall जारी किया है। इनमें से 90468 यूनिट्स में यह खराबी मिली है लेकिन कंपनी 2204 अन्‍य पुरानी कारों को भी बुलाकर उनके पार्ट्स भी बदलेगी।

यह भी पढ़ें- Upcoming Cars: दो Sedan and SUV सेगमेंट में जल्‍द लॉन्‍च होंगी चार कारें, कीमत रहेगी 10 लाख रुपये से कम

किस तरह की खराबी की मिली जानकारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी को अपनी कारों के फ्यूल पंप में खराबी की जानकारी मिली है। जिसके बाद हजारों यूनिट्स के लिए रिकॉल जारी किया गया है। कंपनी के मुताबिक जिन कारों के लिए रिकॉल जारी किया गया है उनके फ्यूल पंप में खराब इंपेलर हो सकते हैं जिस कारण इंजन बंद हो सकता है या फिर उसे शुरू करने में परेशानी आ सकती है।

किन कारों को किया गया Recall

कंपनी की ओर से Honda City, Honda Amaze, Honda Brio, Honda BR V, Honda CR V, Honda Accord, Honda Jazz के लिए रिकॉल जारी किया गया है। इनके अलावा नई Honda Elevate और बंद हो चुकी Honda Mobilio के लिए यह रिकॉल जारी नहीं किया गया है। इन सभी कारों को सितंबर 2017 से जून 2018 के बीच बनाया गया है।

कब से ठीक होंगी कारें

जानकारी के मुताबिक कंपनी की ओर से दीवाली 2024 के बाद पांच नवंबर 2024 से इन कारों को ठीक करने के लिए बुलाया जाएगा। इसके लिए वाहन मालिकों को ई-मेल, फोन, एसएमएस आदि से जानकारी दी जा रही है।

सर्विस सेंटर ले जानी होगी कार

एक बार कंपनी की ओर से रिकॉल की जानकारी मिलने के बाद वाहन मालिकों को अपनी कार नजदीकी सर्विस सेंटर ले जानी होगी। जहां पर बिना कोई अतिरिक्‍त चार्ज लिए इस खराबी को ठीक किया जाएगा।

कैसे लें जानकारी

अगर आपके पास भी होंडा की कार है और अभी तक आपको कंपनी की ओर से इसकी जानकारी नहीं मिली है तो आप खुद भी होंडा की वेबसाइट पर जाकर VIN के जरिए जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी सर्विस सेंटर या शोरूम पर जाकर भी इसकी जानकारी ली जा सकती है।

यह भी पढ़ें- क्‍या है लाखों रुपये के Discount Offers की सच्‍चाई, ग्राहक या कंपनी किसे होगा असली फायदा, पढ़ें पूरी खबर