Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Skoda Enyaq इलेक्ट्रिक को मिली दमदार पावर और रेंज, मात्र 7 सेकेंड में हासिल करेगी 100 किमी की स्पीड

All-electric Skoda Enyaq नए मॉडल का एक्सटीरियर और इंटीरियर काफी दमदार है। जो कई फीचर्स से लैस है। ये कार 6.7 सेकेंड में 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ लेती है। इसकी रेंज 550 किलोमीटर तक है। (जागरण फाइल फोटो)

By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi ChaturvediUpdated: Wed, 24 May 2023 12:27 PM (IST)
Hero Image
ऑल-इलेक्ट्रिक Skoda Enyaq को मिली दमदार पावर और रेंज

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में ईवी की डिमांड दिन पर दिन काफी तेजी से बढ़ते जा रही है। स्कोडा ऑटो ने अपने ऑल - इलेक्ट्रिक Enyaq लाइन-अप में एक नया टॉप-एंड वेरिएंट जोड़ा है। स्कोडा एनयाक लॉरिन एंड क्लेमेंट वेरिएंट 210 kW की बढ़ी हुई पावर और 570 किलोमीटर तक की बढ़ी हुई रेंज के साथ आता है। नए मॉडल का एक्सटीरियर और इंटीरियर काफी दमदार है। जो कई फीचर्स से लैस है। वहीं ये 30 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक कम बैटरी चार्जिंग समय के साथ आती है।

6.7 सेकेंड में 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड

Enyaq L&K अपडेट किए गए ग्राफिक्स के साथ एक नए यूजर इंटरफेस के साथ आती है। Enyaq L&K रियर-व्हील-ड्राइव के साथ-साथ ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आती है। यह रेंज Enyaq Coupé में भी उपलब्ध होगी।रियर-व्हील ड्राइव Enyaq L&K 6.7 सेकेंड में 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ लेती है। जबकि इसकी टॉप स्पीड अब 180 किमी/घंटा है जिसकी रेंज 570 किलोमीटर तक है। वहीं इसकी रेंज 550 किलोमीटर तक है।

 ME4 वाहन सॉफ्टवेयर से लैस

नया वेरिएंट ME4 वाहन सॉफ्टवेयर से लैस है, जिसे Enyaq के सभी मॉडलो में शामिल किया गया है। नया सॉफ्टवेयर एक प्री हीटिंग फंक्शन जोड़ता है, जो चार्जिंग शुरू होने से पहले बैटरी को नार्मल टेंपरेचर में ले जाने में मदद करता है। ये दो मोड में आती है। जिसे सेंट्रल इंफोटेनमेंट डिस्प्ले में एक बटन दबाकर स्विच किया जा सकता है।

Enyaq L&K डिजाइन

डिजाइन की बात करें तो Enyaq L&K में इसके मॉडल के साथ -साथ डिफ्यूज़र और बाहरी शीशों पर विशेष प्लैटिनम ग्रे डिटेलिंग है। साइड स्कर्ट्स को बॉडी कलर में पेंट किया गया है जबकि विंडो फ्रेम और रूफ रेल्स को क्रोम फिनिश किया गया है। ग्रिल में 131 एलईडी लाइट द्वारा रोशनी मिलती है जो क्रिस्टल फेस है। कार के मॉडल  में 20-इंच या ऑप्शनल 21-इंच के एलॉय व्हील्स है। फ्रंट विंग्स पर L&K बैजिंग मिलता है। नए मॉडल के टेलगेट पर Enyaq लिखा हुआ है, इसके नाम से  'iV' हटा दिया गया है।