Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

लगातार बढ़ रही है Ather इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री, अक्टूबर में बिकीं 8213 यूनिट्स

2022 एथर 450X की कीमत दिल्ली के एक्स शोरूम में 1.39 लाख रुपये से शुरू होती है और बेंगलुरु में इसके एक्स शोरूम की कीमत 1.55 लाख रुपये है। इस अपडेट बैटरी में कंपनी ने इस बार इसकी रेंज पर काफी ध्यान रखा है।

By Atul YadavEdited By: Updated: Tue, 01 Nov 2022 12:27 PM (IST)
Hero Image
अक्टूबर महीने में धड़ल्ले से बिकीं एथर इलेक्ट्रिक स्कूटर्स

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Ather Energy ने अक्टूबर महीने में 8213 यूनिट्स इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री की। जो पिछले साल की तुलना में 122 फीसद ज्यादा है। वहीं कंपनी ने सितंबर महीने में 7435 यूनिट्स ई-स्कूटरों की सेल की थी। इसका मतलब यह है कि कंपनी महीने के आधार पर भी बिक्री मामलों में वृद्धी कर रही है। इस खबर के माध्यम हम आपको अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में कितने यूनिट्स इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बिक्री हुई उसके बारे में बताने जा रहे हैं।

एथर एनर्जी अक्टूबर सेल्स रिपोर्ट

इस त्योहारी सीजन में खासतौर पर धनतेरस और दिवाली के मौके पर इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को ढेर सारा प्यार मिला है, सबसे अधिक इस स्कूटर की बिक्री केरल, महाराष्ट्र और कर्नाटक में हुई है। अक्टूबर महीने में एथर ई-स्कूटर की 8213 यूनिट्स की बिक्री हुई। कंपनी ने सालाना आधार पर 122 फीसद की वृद्धी की है।

एथर एनर्जी सितंबर सेल्स रिपोर्ट

एथर एनर्जी ने सितंबर महीने की बिक्री रिपोर्ट जारी की है। कंपनी ने सितंबर 2022 में कुल 7435 यूनिट्स बेचीं, जो पिछले साल सितंबर इसी महीने की तुलना में 247 प्रतिशत अधिक है। अभी हाल ही में कंपनी ने 4 शहरों में अपने एक्सपीरियंस सेंटर खोले हैं। इनमें रांची, कोलकाता, मुंबई और राजकोट शामिल हैं।

एथर एनर्जी अगस्त सेल्स रिपोर्ट

अगस्त 2022 में एथर एनर्जी ने कुल 6,410 इकाइयां बेचीं, जो पिछले साल अगस्त की तुलना में 297 प्रतिशत अधिक है। कंपनी के अनुसार केरल में कंपनी ने अगस्त महीने में 34 फीसदी बाजार हिस्सेदारी हासिल की थी।

यह भी पढ़ें

नेविगेशन फीचर्स के साथ 2 लाख की रेंज में खरीदें ये मोटरसाइकिलें, अनजान रास्तों पर खोने का डर खत्म

RC ट्रांसफर के दौरान इन डॉक्यूमेंट्स को जरूर रखें साथ, काम हो जाएगा आसान