Move to Jagran APP

Automobile Budget 2023: ईवी खरीदने का सपना होगा पूरा, इलेक्ट्रिक व्हीकल की कीमतें होंगी सस्ती

Auto budget 2023 Announcement for Automobile Sector ईंधन की बढ़ी हुई कीमतों से लोग इतना परेशान है कि इस समय वह विकल्प की तलाश कर रहे हैं जिसमें इलेक्ट्रिक व्हीकल एकमात्र ऑप्शन बचता है। इस बजट में निर्मला सीतरमण ने घोषणा की हैं कि ईवी के दाम कम हो जाएंगे।

By Atul YadavEdited By: Atul YadavUpdated: Wed, 01 Feb 2023 12:37 PM (IST)
Hero Image
Announcement for auto Sector, EV, Ethanol fuel in ऑटोमोबाइल बजट 2023-24

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। बजट 2023 में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के कीमतें कम हो जाएंगी। इस समय भारत में जो इलेक्ट्रिक व्हीकल आ रही है उनकी कीमतें इतनी अधिक हैं कि लोग खरीदने से पहले एक बार सोच रहे हैं। हालांकि, पेट्रोल और डीजल की बढ़ी हुई कीमतों से लोग इतना परेशान है कि इस समय वह विकल्प की तलाश कर रहे हैं, जिसमें इलेक्ट्रिक व्हीकल एकमात्र ऑप्शन बचता है।

भारत सरकार का पूरा फोकस इस समय पॉल्यूशन कंट्रोल करने और ईंधन पर देश की निर्भरता को कम करने पर है। यही वजह है कि सरकार ईवी को अपनाने के लिए सब्सिडी दे रही है। वहीं ईवी मैन्यूफैक्चर्स को टैक्स में भारी छूट भी मिल रही है।

साल 2022 में इतनी बिकीं ईवी

साल 2022 इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए खास रहा है कि क्योंकि पिछले साल देश में एक से बढ़कर एक शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, बाइक और कारें लॉन्च हुई हैं। सेल्स की बात करें तो पिछले साल लगभग 10 लाख इलेक्ट्रिक व्हीकल की बिक्री हुई थी।

पिछले साल नितिन गडकरी ने की थी घोषणा 

नितिन गडकरी ने एक मीडिया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि मैं कोशिश कर रहा हूं... एक साल के भीतर इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमत देश में पेट्रोल वाहनों की कीमत के बराबर हो जाएगी और हम जीवाश्म ईंधन पर खर्च किए गए पैसे को बचाएंगे। मंत्री ने कहा कि सरकार पहले से ही ग्रीन फ्यूल को बड़े पैमाने पर बढ़ावा दे रही है। इसके अलावा नितिन गडकरी ने कहा कि जलमार्ग हमारे लिए सड़क की तुलना में परिवहन का एक सस्ता साधन है और यह बड़े पैमाने पर सामने आने वाला है।

यह भी पढ़ें

Budget 2023: इस साल बजट में ऑटोमोबाइल सेक्टर में क्या होगा खास ? ईवी को लेकर बड़ी घोषणाओं की उम्मीद

Budget 2023: पिछले साल ऑटो इंडस्ट्री को मिली थी ये सौगात, इस साल इन घोषणाओं पर रहेगी नजर