Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Auto Expo Day 1 Summary: मारुति, टाटा, हुंडई सहित कई कंपनियों ने दिखाया जलवा, पहला दिन रहा इन गाड़ियों के नाम

Auto Expo 2023 India Day 1 Summary ऑटो एक्सपो के पहले दिन कई शानदार गाड़ियों की पेशकश की गई। इसमें मारुति टाटा BYD MG किआ जैसी कई कंपनियों ने शिरकत की। तो चलिए जानते हैं एक्सपो 2023 का पहला दिन किन मॉडल्स के नाम रहा।

By Sonali SinghEdited By: Sonali SinghUpdated: Wed, 11 Jan 2023 08:44 PM (IST)
Hero Image
Auto Expo 2023 Day 1 Summary, See Cars Models

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Auto Expot 2023 का आगाज हो चुका है। आज इस ऑटो शो का पहला दिन था, जहां देश-विदेश की कई बड़ी वाहन निर्मात कंपनियों ने शानदार मॉडल्स से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। एक तरफ Maruti और Tata जैसी देशी कंपनियों ने अपने इलेक्ट्रिक और ICE इंजन वाले मॉडल्स को पेश और लॉन्च किया। वहीं, Kia, MG, Toyota और Hyundai जैसी विदेशी कंपनियों ने भी अपने कॉन्सेप्ट कार के लोगों को हैरान किया। तो चलिए जानते हैं ऑटो एक्सपो के पहले दिन किन गाड़ियों से पर्दा उठा।

Maruti Suzuki eVX SUV

मारुति सुजुकी ने ऑटो एक्सपो 2023 में अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी eVX को पेश किया। इस कार की खासियत है कि एक बार फुल चार्ज करने पर इससे 550 किमी की रेंज मिलती है। इसमें 60kWh बैटरी पैक भी मिलता है।

MG Hector 2023

MG ने ऑटो एक्सपो में अपने Hector 2023 के 6 और 7 सीटर वेरिएंट को पेश किया है। एक तरफ जहां 7 सीटर वेरिएंट की कीमत 14.71 लाख रुपये से लेकर 22.42 लाख रुपये के बीच रखी गई है। वहीं, 6 सीटर वेरिएंट की कीमतों को बाद में लाया जाएगा । हेक्टर में कुल 11 सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं और इसमें Adas लेवल 2 दिया गया है।

Hyundai Ioniq 5

लंबे इंतजार के बाद हुंडई ने भी अपनी Ioniq 5 ऑल-इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर को लॉन्च कर दिया। इसकी कीमत 44.95 लाख रुपये रखी गई है। साथ ही, यह तीन कलर ऑप्शन - ऑप्टिक व्हाइट, ग्रेविटी गोल्ड मैट और मिडनाइट ब्लैक पर्ल में उपलब्ध है। एक बार चार्ज करने पर इस कार में 631km की सर्टिफाइड रेंज मिलती है।

Kia EV9 Concept And KA4

ऑटो एक्सपो 2023 में किआ इंडिया ने अपने दो मॉडल्स को पेश किया। इसमें पहला EV9 Concept Car है जो इस साल के अंत से पहले या अगले साल की शुरुआत में वैश्विक बाजारों में बिक्री के लिए आ सकती है। इस कार में 77.4kWh लिथियम-आयन पॉलीमर बैटरी पैक दिया गया है और एक बार चार्ज करने पर 483 किमी की रेंज दे सकती है। वहीं, दूसरी कार KA4 है, जो 12.3- इंच टचस्क्रीन और डिजिटल कंसोल जैसे फीचर्स के साथ आई है।

BYD Seal And Atto 3 Special Edtion

चीन की वाहन निर्माता कंपनी BYD ने अपनी सेडान कार Seal को पेश किया है। कहा जा रहा है कि इसे 2023 के चौथे तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल इसके पावरट्रेन के बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन विदेश में इसका RWD और AWD पावरट्रेन कॉन्फ़िगरेशन बिक्री के लिए उपलब्ध है।

दूसरी तरफ, BYD Atto 3 का स्पेशल एडिशन भी लाया गया है। यह SUV 7.3 सेकंड में मिलेगी 100 KMPH की रफ्तार पकड़ सकती है और 521 किमी की रेंज देने में सक्षम है।

Lexus RX

Auto Expo 2023 में लग्जरी कार निर्माता लेक्सस (Lexus) ने अपनी शानदार आरएक्स (RX) को पेश कर दिया है। इसे 350h और RX 500h F स्पोर्ट परफॉर्मेंस कार के रूप में लय गया है। साथ ही, RX350h कार 8 बाहरी रंगों में और RX500h 6 बाहरी रंगों में उपलब्ध है।

Keeway SR250

ऑटो एक्सपो 2023 में Keeway SR250 बाइक को भी लॉन्च किया गया है। इसे 1.49 लाख रुपये में उतारा गया है। साथ ही, SR लाइन-अप में दूसरा मॉडल है और 223cc सिंगल-सिलेंडर इंजन के साथ आता है।

Matter Concept Bikes

टेक स्टार्टअप कंपनी मैटर ने EXE और UT कॉन्सेप्ट बाइक को पेश किया है। कॉन्सेप्ट EXE की खासियत है कि यह भारत के पहला लिक्विड कूल्ड 2-व्हीलर EV है, जबकि UT कॉन्सेप्ट बाइक एक यूटिलिटी सेगमेंट की बाइक है।

Toyota bZ4X

ऑटो एक्सपो 2023 में टोयोटा ने भी अपनी एक कॉन्सेप्ट कार को पेश किया है। इसे bZ4X Compact SUV नाम दिया गया है। इस कार में अल्ट्रा-शार्प एजेज और बॉडी लाइंस के साथ रूफ और हाई बेल्टलाइन दी गई है।

Tata Cars

टाटा कार्स ने ऑटो एक्सपो 2023 में अपनी कई शानदार कारों को लॉन्च किया है। इसमें कॉन्सेप्ट कार कर्व, अविन्य ईवी (Avinya EV), Harrier EV, Punch और Altroz CNG और Sierra EV को पेश किया गया है।

ये भी पढ़ें-

टायरों में दिखने लगी है दरार? कहीं खतरे की घंटी तो नहीं, जानें कब तक कर सकते है इसे अनदेखा

स्पीड बढ़ने और कम होने पर अक्सर 'कांपती' है गाड़ी की स्टीयरिंग व्हील? न करें नजरअंदाज, ये हो सकती है वजह