Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

AUTO EXPO 2023 : ऑटो एक्सपो में रहा इलेक्ट्रिक कारों का जलवा, लॉन्च हुई ये शानदार गाड़ियां

ऑटो एक्सपो 2023 में Hyundai Ioniq 5 को लॉन्च कर दिया गया है। ये कार Hyundai Group केइलेक्ट्रिक ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म (E-GMP) पर बेस्ड है। 2023 ऑटो एक्सपो में कई बड़ी कंपनियों ने अपनी ईवी कारों को लॉन्च किया है।

By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi ChaturvediUpdated: Sat, 14 Jan 2023 08:00 AM (IST)
Hero Image
AUTO EXPO 2023: these Electric cars launched in Auto Expo 2023

नई दिल्ली,ऑटो डेस्क। इंडियन मार्केट में दिन पर दिन इलेक्ट्रिक कारों का क्रेज बढ़ता जा रहा है। कंपनी से लेकर सरकार इसमें काफी तेजी भी दिखा रही है। इसके साथ ही चार्जिंग स्टेशनों को लेकर भी काम हो रहा है। ताकि लोग आराम से बिना चिंता के अपने इलेक्ट्रिक वाहन से सफर कर सके। इस बार 2023 ऑटो एक्सपो में कई बड़ी कंपनियों ने अपनी ईवी कारों को लॉन्च किया है। चलिए आपको इन कारों से जुड़ी खास बातों के बारे में बताते हैं।

Hyundai Ioniq 5

ऑटो एक्सपो 2023 में Hyundai Ioniq 5 को लॉन्च कर दिया गया है। जिसकी कीमत 44.95 लाख रुपये है। यह ईवी भारत में हुंडई कोना इलेक्ट्रिक से जोड़ता है। वहीं ये कार Hyundai Group के उसी इलेक्ट्रिक ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म (E-GMP) पर बेस्ड है जिसपर Kia EV6 भी बेस्ड है। सेंसुअस स्पोर्टीनेस डिजाइन इसे काफी शानदार लुक देता है। इओनीक 5 अपने गोलाकार लुक के साथ स्पोर्टी और स्मूथ दिखती है। इसमें एलईडी हेडलैंप और टेल लाइट्स, क्लैमशेल बोनट, ऑटो-फ्लश डोर हैंडल, एक्टिव एयरो अलॉय व्हील्स आदि जैसे डिजाइन तत्व मिलते हैं। यह ईवी तीन एक्सटीरियर पेंट- ग्रेविटी गोल्ड मैट, ऑप्टिक व्हाइट और मिडनाइट ब्लैक पर्ल में उपलब्ध है।

Tata Harrier EV

Tata Harrier EV ने अपनी शुरुआत 2023 ऑटो एक्सपो से की है। टाटा मोटर्स ने तीन कॉन्सेप्ट कारों का प्रदर्शन किया है। जिनमें से दो इलेक्ट्रिक यूटिलिटी वाहन हैं। हालांकि, ऑटो एक्सपो 2023 में शोकेस की गई टाटा अविन्या पहले ऑनलाइन सामने आ चुकी थी। लेकिन Tata ने Harrier EV के लिए सरप्राइज फैक्टर दिया , आपको बता दे टाटा हैरियर ईवी का डिजाइन काफी दमदार है जो इसे अलग बनाता है। भारत में कंपनी इसे 2023 में लॉन्च करेगी। 

Maruti Suzuki eVX Concept

मारुति ने अपने eVX इलेक्ट्रिक SUV कॉन्सेप्ट को ऑटो एक्सपो 2023 में पेश किया गया है। ये कार पूरी तरह से इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट एसयूवी पर बेस्ड है। भारतीय बाजार में इस कार की टक्कर टाटा पंच ईवी से है।  इसके अलावा, यह Mahindra eKUV100 के लिए भी प्रतियोगी बन सकती है। ईवीएक्स को ऑटोमेकर इमेजिनेक्स्ट फिलॉसफी के तहत डिजाइन किया गया है, और यह शार्प कैरेक्टर लाइन्स, फ्लैट फेशिया, एलईडी लाइट्स के कारण काफी स्टाइलिश दिखाई देती है। स्किड प्लेट्स, स्पोर्टी व्हील्स, फ्लेयर्ड फेंडर्स और साइड सिल्स कॉन्सेप्ट ईवी को शानदार बनाते हैं।

Kia EV9 Concept

Kia EV9 Concept को पहली बार ऑटो एक्सपो 2023 में पेश किया गया है। इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट एसयूवी शार्प कंटूर और फ्रंट और रियर में एलईडी लाइटिंग के साथ आ सकती है। इसमें बैटरी को रिचार्ज किए बिना बेहतर रेंज  के लिए  इसके रुफ पर सौर पैनल, पॉप-अप स्टीयरिंग व्हील और अल्ट्रा-बड़े 27-इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले जैसी सुविधाएं दी गई है।

Toyota bZ4X

टोयोटा ने ऑटो एक्सपो 2023 में अपनी पहली प्योर इलेक्ट्रिक कार Toyota bZ4X को शोकेस किया है , जो दिखने में काफी कूल नजर आता है। यह वाहन  निर्माता कंपनी की पहली ईवी है, जिसमें सात मॉडल शामिल है, जिसमें नया b3ZX भी शामिल है। इस कार का अनावरण पहले चीन में किया जा चूका है। Toyota e-TNGA आर्किटेक्चर पर आधारित, जो इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए एक  प्लेटफार्म है। कार में कनेक्ट एलईडी हेडलैम्प्स और टेल लाइट्स जैसे डिज़ाइन एलिमेंट्स हैं जो इसे आधुनिक बनाता है।

ये भी पढ़ें-

Auto Expo 2023 : ऑटो एक्सपो में MG ने शोकेस की अपनी Euniq 7 हाइड्रोजन सेल MPV

Auto Expo 2023 Top Cars List: वे गाड़ियां जिन पर रही सबकी नजर, फीचर्स और लुक ने बनाया दीवाना