Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mahindra Thar Roxx से लेकर Ola Roadster Series लॉन्च तक, ऑटो इंडस्ट्री के लिए ऐसा रहा अगस्त 2024

टाटा मोटर्स की ओर से Tata Curvv के इलेक्ट्रिक वर्जन को भारतीय बाजार में लॉन्‍च कर दिया गया है। यह देश की पहली किफायती कूप एसयूवी है। Ola Electric ने Roadster Series को फ्यूचरिस्‍टिक डिजाइन के साथ लॉन्च किया गया है। Mahindra Mahindra ने लंबे इंतजार के बाद 15 अगस्त 2024 को Thar Rox भी लॉन्च कर दी है।

By Ram Mohan Mishra Edited By: Ram Mohan Mishra Updated: Sat, 24 Aug 2024 08:00 PM (IST)
Hero Image
आइए, अगस्त 2024 में हुए 3 बड़े लॉन्च के बारे में जान लेते हैं।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। साल 2024 का अगस्त महीना इंडियन और ग्लोबल ऑटोमोटिव इंडस्ट्री के लिए काफी महत्वपूर्ण रहा है। पिछले 20 दिनों में कई नए प्रोडक्ट लॉन्च हुए है। भागदौड़ भरी इस जिंदगी में पूरे महीने की खबरों पर नजर बनाए रखना थोड़ा मुश्किल है। इसलिए, हम अपने इस लेख में आपके लिए ऑटो इंडस्ट्री के अंदर अगस्त 2024 में हुए बड़े एलान की डिटेल लेकर आए हैं।

Tata Curvv EV लॉन्च

टाटा मोटर्स की ओर से Tata Curvv के इलेक्ट्रिक वर्जन को भारतीय बाजार में लॉन्‍च कर दिया गया है। यह देश की पहली किफायती कूप एसयूवी है। टाटा कर्व ईवी को दो बैटरी विकल्‍प के साथ लाया गया है। एसयूवी में 45 kWh और 55kWh की क्षमता की बैटरी के विकल्‍प दिए गए हैं। जिसमें लॉन्‍ग रेंज वेरिएंट को फुल चार्ज में ARAI 585 किलोमीटर की रेंज और 45 kWh बैटरी के साथ इसे 502 किलोमीटर की ARAI रेंज मिलती है। कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 17.49 लाख रुपये रखी है।

यह भी पढ़ें- Tata Curvv EV को मिलेगी Upcoming Electric Cars से टक्कर, Maruti evx से लेकर Creta EV तक लिस्ट में शामिल

Mahindra Thar Roxx की एंट्री

Mahindra & Mahindra ने लंबे इंतजार के बाद 15 अगस्त 2024 को Thar Rox लॉन्च कर दी है। महिंद्रा थार रॉक्स की कीमत बेस पेट्रोल मैनुअल के लिए 12.99 लाख से शुरू होती है, जबकि बेस डीजल मैनुअल की कीमत 13.99 लाख रुपये एक्स-शोरूम है। कंपनी ने इसे ADAS के साथ कई बेहतरीन फीचर्स ऑफर किए हैं।

Ola Roadster Series लॉन्च

Ola Electric ने Roadster Series को फ्यूचरिस्‍टिक डिजाइन के साथ लॉन्च किया गया है। ओला की ओर से एंट्री लेवल सेगमेंट इलेक्ट्रिक बाइक के तौर पर Roadster X, मिड सेगमेंट में Roadster और प्रीमियम सेगमेंट में Roadster Pro को लॉन्‍च किया है। Roadster की शुरुआती एक्‍स शोरूम कीमत 1.05 लाख रुपये रखी गई है।

यह भी पढ़ें- Audi Q8 को Mercedes और BMW की इन लग्जरी कारों से मिलेगी टक्कर