Move to Jagran APP

Auto News Roundup: नए एक्सप्रेस-वे की झलक से लेकर 2024 Jeep Wrangler के अनवील तक,ये हैं आज की खबरें

Auto News Roundup सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने नए एक्सप्रेस-वे की वीडियो और तस्वीरों को भी साझा किया है। वहीं अमेरिकी कार निर्माता कंपनी जीप ने अपनी ऑफरोडर एसयूवी Jeep Wrangler को आखिरकार 5 साल बाद नया रूप दे दिया है। (फाइल फोटो)।

By Rammohan MishraEdited By: Rammohan MishraUpdated: Thu, 06 Apr 2023 10:08 PM (IST)
Hero Image
today's Auto News Roundup for 6 April 2023
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Auto News Roundup: दिनभर की ऑटो की खबरों पर नजर बनाए रखना बहुत मुश्किल काम होता है। हम आपकी सुविधा के लिए Automobile से जुड़ी आज की सभी खबरों का राउंड अप लेकर आए हैं। आप इस छोटे से लेख के माध्यम से पूरे दिन की खबरें पढ़ सकते हैं।

Nitin Gadkari ने दिखाई नए एक्सप्रेस-वे की झलक

देश दिन-प्रतिदिन तरक्की कर रहा है। समूचे भारत में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। देश को जल्द ही एक नए एक्सप्रेस-वे की सौगात मिलने वाली है। हाल ही में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इसका मुआयना किया है। उन्होने इस नए एक्सप्रेस-वे की वीडियो और तस्वीरों को भी साझा किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिककरें।

Canada और US में Volkswagen ID.4 SUV की बिक्री को रोका गया

अपनी बिल्ड क्वालिटी के लिए जाने वाली कार कंपनी Volkswagen ने यूएस और कनाडा में अपने डीलरों से कुछ ID.4s इलेक्ट्रिक एसयूवी की बिक्री रोकने के लिए कहा है। ग्राहकों की शिकायत पर कंपनी ने ये कदम उठाया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

2024 Jeep Wrangler को किया गया अनवील

अमेरिकी कार निर्माता कंपनी जीप ने अपनी ऑफरोडर एसयूवी Jeep Wrangler को आखिरकार 5 साल बाद नया रूप दे दिया है। कंपनी ने Jeep Wrangler के फेसलिफ्ट वर्जन को अनवील किया है। साल 2017 में लॉन्च हुई ये अमेरिकन ऑफ-रोडर कार 5 साल बाद नए अवतार में दिखेगी। Jeep ने हाल ही में नई Wrangler को पेश किया है। इसमें कंपनी ने नए डिजाइन और फीचर्स ऑफर किए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Volkswagen Virtus हुई महंगी

Volkswagen Virtus सेडान को अप्रैल माह से खरीदना महंगा हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि कंपनी ने इसके दामों में 20 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है। Volkswagen ने अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से कीमतों में बदलाव किया है। ये संशोधित कीमतें 1 अप्रैल 2023 से अपडेटेड Volkswagen Virtus सेडान पर लागू होंगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Hero MotoCorp ने मार्च महीने में बेची सबसे ज्यादा बाइक

दोपहिया वाहन निर्माता कंपनियों के लिए मार्च 2023 बढ़िया महीना साबित हुआ है। इस महीने दोपहिया वाहनों की बिक्री में वृद्धि दर्ज की गई है। देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Hero Motocorp ने मार्च महीने में अपने सबसे ज्यादा उत्पाद बेचे हैं। अन्य कंपनियों की बात करें तो TVS Motor Company, Bajaj Auto और Suzuki Motorcycle India जैसी कंपनियों ने भी ठीक-ठाक नंबर किए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।