Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Auto News Roundup: Maruti Suzuki Fronx के लॉन्च से लेकर Mahindra Bolero के सेल्स डेटा तक, ये हैं आज की खबरें

Maruti Suzuki Fronx को भारत में 7.46 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च कर दिया है। वहीं दूसरी ओर Mahindra ने अपनी बोलेरो एसयूवी की 1 लाख यूनिट्स को FY 2023 में बेच लिया है। (फाइल फोटो)।

By Rammohan MishraEdited By: Rammohan MishraUpdated: Mon, 24 Apr 2023 10:20 PM (IST)
Hero Image
Auto News Roundup Maruti Suzuki Fronx launched in India

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Auto News Roundup: आज के दिन भारतीय कार बााजार में एक नई कूप एसयूवी ने अपने कदम रखे हैं। दरअसल Maruti Suzuki Fronx को भारत में लॉन्च कर दिया गया, वहीं दूसरी ओर Mahindra ने अपनी बोलेरो एसयूवी की 1 लाख यूनिट्स को FY 2023 में बेच लिया है। कैसा रहा भारतीय ऑटोमाबाइल जगत का आज का दिन, आइए Auto News Roundup में जान लेते हैं।

Maruti Suzuki Fronx 7.46 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च

कार निर्माता मारुति सुजुकी ने भारत में अपनी प्रतीक्षित एसयूवी कार Maruti Suzuki Fronx को 7.46 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च कर दिया है। आपको बता दें कि बलेनो हैचबैक पर आधारित Fronx एक कूपे एसयूवी है। कंपनी ने जनवरी में ही इसके लिए बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। ये कार भारत के सभी नेक्सा शोरूम से खरीदी जा सकेगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Maruti Fronx खरीदने से पहले जरूर जान लें ये बात

लंबे इंतजार के बाद आज आखिरकार Maruti Fronx को इंडियन मार्केट में 7 लाख 46 हजार रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत पर लॉन्च कर दिया गया है। Maruti Fronx का मीड वेरिएंट डेल्टा और डेल्टा प्लस को लोग कापी पसंद कर रहे हैं। अगर आप भी Maruti Fronx खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो इन दोनों वेरिएंट की खासियतों के बारे में जरूर जान लें, ताकि आपका सही जगह पैसा लगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

इस देसी एसयूवी की हो रही है ताबड़तोड़ बिक्री

भारतीय कार निर्माता कंपनी Mahindra and Mahindra ने घोषणा की है कि उसने अपनी Bolero SUV के एक लाख से ज्यादा यूनिट्स को पिछले वित्त वर्ष में बेचा है। कुल मिलाकर ब्रांड ने वर्ष 2000 में Bolero की शुरुआत के बाद से इसकी 1.4 लाख से अधिक यूनिट्स बेची हैं। कंपनी ने इस उपलब्धि का श्रेय बोलेरो नियो एसयूवी की सफलता को दिया है। इसे जुलाई 2021 में लॉन्च किया गया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Mahindra Thar 5-डोर को जल्द किया जा सकता है लॉन्च

भारतीय कार निर्माता कंपनी महिंद्रा की ऑफरोडर एसयूवी Thar जल्द ही 5-डोर के साथ भारत में पेश की जा सकती है। कंपनी इसे भारतीय सड़कों पर टेस्ट कर रही है। हाल ही में इसे फिरसे टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। इसकी टेस्टिंग की खबरों के साथ मीडिया रिपोर्ट्स में कई सारे संभावित फीचर्स के भी खुलासे किए गए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Royal Enfield Shotgun 650 जल्द होगी लॉन्च

Interceptor 650, Continental GT 650, और Super Meteor 650 के लॉन्च के बाद Royal Enfield जल्द ही भारत में 650 रेंज का चौथा मॉडल पेश करने के लिए तैयार है। जिसका नाम शॉटगन 650 है। इस बाइक को हाल ही के दिनों में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।