Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

नवंबर में सबसे अधिक बिकी बजाज की ये बाइक और स्कूटर, घरेलू और निर्यात दोनों बाजारों में हुआ इजाफा

कंपनी ने अपनी सबसे अधिक सीटी पल्सर और प्लैटिना के साथ-साथ चेतक और एवेंजर की ब्रिकी में बढ़ोतरी की है। सबसे अधिक मार्केट में बजाज की पल्सर सेल हुई है। पिछले महीने पल्सर की ब्रिकी 79.29 फीसदी बढ़कर 130403 यूनिट की हो गई है। जो नवंबर 2022 में केवल 72735 यूनिट्स की थी। इस ब्रिकी के साथ पल्सर बजाज की बाइक्स की रेंज में 61.94 फीसदी की हिस्सेदारी रही है।

By Ayushi Chaturvedi Edited By: Ayushi Chaturvedi Updated: Thu, 28 Dec 2023 10:52 AM (IST)
Hero Image
सबसे अधिक सीटी, पल्सर और प्लैटिना की ब्रिकी में बढ़ोतरी हुई है।

ऑटो डेस्क,नई दिल्ली। भारतीय बाजार में बजाज सबसे अधिक बाइक सेल करने वाली कंपनी में से एक है। वहीं कंपनी ने नवंबर 2023 में जबरदस्त बढ़ोतरी की है। कंपनी की घरेलू और निर्यात दोनों बाजारों में ब्रिकी में इजाफा हुआ है।

पल्सर और प्लैटिना दोनों की डिमांड में हुई बढ़ोतरी

अब बात सेल्स की करें तो पल्सर और प्लैटिना दोनों की डिमांड में काफी अधिक बढ़ोतरी हुई है। नवंबर 2023 कंपनी की कुल ब्रिकी घरेलू और निर्यात को मिलाकर  3,32,223 यूनिट्स सेल हुई है। जो नवंबर 2022 में 2,49,731 यूनिट्स की थी। कंपनी ने इस बार 82,492 यूनिट्स बाइक्स अधिक सेल की है।

बजाज कंपनी का काफी अच्छा प्रदर्शन रहा है

घरेलू मार्केट में बजाज कंपनी का काफी अच्छा प्रदर्शन रहा है। कंपनी की नवंबर 2023 में ब्रिकी 76.37 फीसदी बढ़कर 2,10,532 यूनिट्स की हो गई है। जो नवंबर 2022 में सेल की गई 1,19,367 यूनिट्स से 91,165 यूनिट अधिक है। कंपनी ने अपनी सबसे अधिक सीटी, पल्सर और प्लैटिना के साथ-साथ चेतक और एवेंजर की ब्रिकी में बढ़ोतरी की है।

बजाज बिकी सबसे अधिक

सबसे अधिक मार्केट में बजाज की पल्सर सेल हुई है। पिछले महीने पल्सर की ब्रिकी 79.29 फीसदी बढ़कर 1,30,403 यूनिट की हो गई है। जो नवंबर 2022 में केवल 72,735 यूनिट्स की थी। इस ब्रिकी के साथ पल्सर बजाज की बाइक्स की रेंज में 61.94 फीसदी की हिस्सेदारी रही है। पल्सर रेंज में 125cc बाइक्स की 77,711 यूनिट्स और 150cc बाइक्स की 28,373 यूनिट्स की सेल हुई है। इसके साथ ही आपको बता दें, कि मौजूदा समय में बजाज चेतक देश में तीसरा सबसे अधिक बिकने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है। पिछले महीने कुल 8,472 यूनिट्स की सेल हुई है। जो नवंबर 2022 में 1,300 यूनिट्स से 153.20 फीसदी अधिक है।