Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Best Selling Scooters: ये हैं देश के सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर, 60kmpl के माइलेज के साथ आपके बजट में आसानी से हो जाएंगे फिट

सालों से लोगों का भरोसा Honda Activa पर कायम है। होंडा एक्टिवा 6G के सभी वेरिएंट की कीमतों में हाल ही में मामूली बढ़ोतरी देखी गई है। वर्तमान में Honda Activa 6G के स्टैंडर्ड ट्रिम की कीमतें 67843 रुपये से शुरू होती हैं।

By BhavanaEdited By: Updated: Tue, 04 May 2021 07:34 AM (IST)
Hero Image
कंपनी के मुतबिक नया Activa 60kmpl तक का माइलजे देने में सक्षम है।

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Best Selling Scooters : भारतीय दोपहिया वाहन बाजार में मोटरसाइकिल और स्कूटर की डिमांड लगातार बढ़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए वाहन निर्माता कंपनियां लगातार अपने नए प्रोडक्ट को लॉन्च करती हैं। लेकिन आज भी कुछ ऐसे स्कूटर हैं, जिन पर लोगों का भरोसा सालों से कायम है।अपने इस लेख में हम आपके लिए लेकर आए हैं, कुछ ऐसे ही स्कूटर की जानकारी। आइए नजर डालते हैं:

Honda Activa: हमारी सूची का सबसे पहला नाम होंडा एक्टिवा है। सालों से लोगों का भरोसा इस स्कूटर पर कायम है। होंडा एक्टिवा 6G के सभी वेरिएंट की कीमतों में हाल ही में मामूली बढ़ोतरी देखी गई है। Honda Activa 6G के स्टैंडर्ड ट्रिम की कीमतें 67,843 रुपये से शुरू होती हैं। Activa का BS6 मॉडल 109.51cc सिंगल-सिलेंडर फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन से लैस है, जो 7.79PS की पावर और 8.79Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। होंडा का दावा है कि नया BS6 इंजन पहले की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक माइलेज देता है। कंपनी के मुतबिक नया Activa 60kmpl तक का माइलजे देने में सक्षम है। 

Tvs Jupiter: टीवीएस जुपिटर भारत में एक्टिवा के बाद सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है, इसमें कंपनी 109.7 सीसी इंजन का प्रयोग करती है। जो 7.47PS की पावर और 8.4Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। TVS जुपिटर BS6 पांच वेरिएंट्स शीट मेटल व्हील, स्टैंडर्ड, ZX (ड्रम), IntelliGo के साथ ZX डिस्क, और क्लासिक में उपलब्ध है। जिसकी कीमत 64,437 रुपये एक्स-शोरूम दिल्ली से शुरू होती हैं। माइलेज की बात करें तो यह स्कूटर 50 से 55kmpl तक का माइलेज देने में सक्षम है। 

Suzuki Access: इस स्कूटर को बाजार में Activa और Jupiter के बाद सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। सुजुकी एक्सेस 125 में 124cc सिंगल-सिलेंडर इंजन, फ्यूल-इंजेक्टेड दिया गया है, जो 8.7PS की पावर और 10Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। Suzuki Access 125 सात वैरिएंट में उपलब्ध है। जिसकी कीमत 70,500 रुपये से शुरू होती है।