Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

BMW iX1 electric SUV 28 सितंबर को होगी लॉन्च, जानें संभावित कीमत और अन्य डिटेल्स के बारे में

BMW iX1 electric SUV में 64.7 kWh लिथियम-आयन बैटरी का इस्तेमाल किया जाएगा जो 313 बीएचपी की पावर और 494 एनएम की पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। iX1 11 किलोवाट चार्जर के साथ आता है। ये अपकमिंग लग्जरी इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज पर 438 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम होगी। हालांकि ऑफिशियल जानकारी 28 सितंबर के दिन लॉन्च के समय ही पता चलेगा।

By Atul YadavEdited By: Atul YadavUpdated: Mon, 25 Sep 2023 02:37 PM (IST)
Hero Image
28 सितंबर को लॉन्च होगी BMW की ये इलेक्ट्रिक कार

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। जैसा कि आपके हमने पहले बताया था कि BMW जल्द ही BMW iX1 electric SUV को इंडियन मार्केट में लॉन्च करने वाली है। कंपनी की ओर से इसपर ऑफिशियल कन्फर्मेशन आ गया है। BMW iX1 electric SUV को 28 सिंतबर को भारतीय बाजार में उतारने की तैयारियों में जुट गई है। आइये जानते हैं BMW iX1 electric SUV में मिलेगा खास?

— BMW India (@bmwindia) September 24, 2023

कंपनी ने ट्वीट कर दी जानकारी

BMW ने अपने एक्स (पूर्व में नाम ट्विटर) से एक टीजर जारी किया, जहां उन्होंने बताया कि वह 28 सितंबर को iX1 electric SUV को लॉन्च करने के लिए तैयार हैं।

BMW iX1 electric SUV बैटरी पैक और रेंज

BMW iX1 electric SUV में 64.7 kWh लिथियम-आयन बैटरी का इस्तेमाल किया जाएगा, जो 313 बीएचपी की पावर और 494 एनएम की पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। iX1 11 किलोवाट चार्जर के साथ आता है। यह 130 किलोवाट तक की क्षमता के साथ फास्ट चार्जिंग में भी सक्षम है। ये अपकमिंग लग्जरी इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज पर 438 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम होगी। हालांकि ऑफिशियल जानकारी 28 सितंबर के दिन लॉन्च के समय ही पता चलेगा।

BMW iX1 electric SUV संभावित कीमतें

कीमत की बात करें तो, BMW iX1 थर्ड जेनरेशन X1 का ऑल इलेक्ट्रिक वेरिएंट है। रिपोर्ट्स से पता चलता है कि इसे xDrive30 वेरिएंट में लगभग 60-65 लाख एक्स-शोरूम की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि इसकी ऑफिशियल कीमतों का खुलासा अभी नहीं हुआ है। लॉन्च होने के बाद ही हमें सही कीमतों के बारे में पता लग पाएगा।