Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

BMW iX1 इलेक्ट्रिक कार कितनी खास? 5 आसान प्वाइंट्स में समझें

रेंज की बात करें तो BMW iX1 ईवी को आप सिंगल चार्ज पर 440 km तक ले जा सकते हैं। BMW iX1 सिंगल xDrive30 M स्पोर्ट वेरिएंट में उपलब्ध होगी और EV SUV भारत में सबसे किफायती इलेक्ट्रिक BMW है। बीएमडब्ल्यू इंडिया अन्य इलेक्ट्रिक मॉडल जैसे i4 सेडान iX SUV और i7 लक्जरी इलेक्ट्रिक सेडान बेचती है। (जागरण फाइल फोटो)

By Atul YadavEdited By: Atul YadavUpdated: Fri, 29 Sep 2023 03:57 PM (IST)
Hero Image
BMW iX1 electric SUV - top 5 key highlights

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। BMW ने 28 सितंबर को अपनी ऑल न्यू इलेक्ट्रिक एसयूवी iX1 को इंडियन मार्केट में उतारा था। इस ईवी को भारत का निर्माण भारत में नहीं हो रहा है। इस कंपलीट बिल्ड यूनिट यानी सीबीयू के माध्यम से भारत लाया जा रहा है। आइये जानते हैं iX1 ईवी में क्या है खास ?

BMW iX1 EV बैटरी पैक

इस ईवी को पावर देने वाला एक 66.4 kWh बैटरी पैक है, जो दोहरी इलेक्ट्रिक मोटरों के साथ जोड़ा गया है और ये प्रत्येक एक्सल पर फिट होता है और AWD के माध्यम से सभी चार पहियों पर पावर भेजता है। ये इलेक्ट्रिक लग्जरी एसयूवी 180 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड से चलने में सक्षम होने का दावा करती है। 

टॉप स्पीड

बीएमडब्ल्यू iX1 में लगा इलेक्ट्रिक पावरप्लांट 308 bhp की अधिकतम पावर और 494 Nm का अधिकतम टॉर्क पैदा करता है।

चार्जिंग टाइम

इस लग्जरी इलेक्ट्रिक कार में 11 किलोवाट एसी चार्जर का उपयोग किया जाएगा। बैटरी पैक को लगभग 6.3 घंटों में पूरी तरह से भरा जा सकता है।

BMW iX1 कीमत

BMW iX1 को इंडियन मार्केट में 66.9 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। ये लग्जरी कार कई एडवांस फीचर्स से लैस है। iX1 ईवी 5.6 सेकेंड में 0-100 किमी तक रफ्तार भरने में सक्षम है।

रेंज

रेंज की बात करें तो BMW iX1 ईवी को आप सिंगल चार्ज पर 440 km तक ले जा सकते हैं। BMW iX1 सिंगल xDrive30 M स्पोर्ट वेरिएंट में उपलब्ध होगी और EV SUV भारत में सबसे किफायती इलेक्ट्रिक BMW है। बीएमडब्ल्यू इंडिया अन्य इलेक्ट्रिक मॉडल जैसे i4 सेडान, iX SUV और i7 लक्जरी इलेक्ट्रिक सेडान बेचती है।