Move to Jagran APP

Mahindra XUV 3XO के लिए बुकिंग हुई शुरू, जानें कब मिलेगी डिलीवरी और क्‍या है खासियत

देश की प्रमुख वाहन निर्माता Mahindra की ओर से April 2024 में लॉन्‍च की गई XUV 3XO के लिए आज से बुकिंग शुरू कर दी गई है। कंपनी की इस कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी को किस तरह से बुक करवाया जा सकता है। कब से इसकी डिलीवरी को शुरू किया जाएगा। इसमें किस तरह के वेरिएंट्स को ऑफर किया जा रहा है। आइए जानते हैं।

By Sameer Goel Edited By: Sameer Goel Updated: Wed, 15 May 2024 11:59 AM (IST)
Hero Image
Mahindra XUV 3XO के लिए बुकिंग को शुरू कर दिया गया है।

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। महिंद्रा की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी के तौर पर ऑफर की जाने वाली XUV 3XO के लिए बुकिंग को शुरू कर दिया गया है। कंपनी की ओर से किस कीमत पर इसे पेश किया गया है। इसकी डिलीवरी को कब से शुरू किया जाएगा और किस तरह से इसकी बुकिंग करवाई जा सकती है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

Mahindra XUV 3XO की बुकिंग हुई शुरू

महिंद्रा की ओर से XUV 3XO के लिए बुकिंग को शुरू कर दिया गया है। कंपनी की इस एसयूवी को 29 April 2024 को ही भारतीय बाजार में लॉन्‍च किया गया था। जिसके बाद आज से बुकिंग को शुरू किया गया है।

कैसे करें बुकिंग

अगर आपको अपने लिए Mahindra XUV 3XO को बुक करवाना है तो इसे ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों ही तरीकों से बुक करवाया जा सकता है। ऑनलाइन बुक करने के लिए कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बुक करवाया जा सकता है। जबकि ऑफलाइन मोड में नजदीकी डीलरशिप पर जाकर भी एसयूवी को बुक किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Mahindra XUV 3XO के मिड वेरिएंट MX3 को खरीदना होगा फायदे का सौदा या होगा नुकसान, जानें डिटेल 

Mahindra XUV 3XO Variants

महिंद्रा की ओर से XUV 3XO को कई वेरिएंट्स में ऑफर किया जा रहा है। कंपनी की ओर से इसे MX1 बेस वेरिएंट के साथ ऑफर किया जा रहा है। इसके बाद MX2, MX2 Pro, MX3, MX3 Pro, AX5, AX5 Luxury, AX7 और AX7 Luxury जैसे वेरिएंट में से किसी एक वेरिएंट को चुना जा सकता है।

कैसे हैं फीचर्स

महिंद्रा ने XUV 3XO में कई बेहतरीन फीचर्स को दिया है। इसमें कुछ ऐसे फीचर्स भी दिए गए हैं, जो इस सेगमेंट में पहली बार किसी एसयूवी में ऑफर किए जा रहे हैं। इसमें ADAS Level-2, Panoramic Sunroof, एलईडी लाइट्स, ग्‍लॉसी फिनिश ग्रिल, ड्रॉप डाउन एलईडी डीआरएल, ऑटो-होल्ड, हिल-स्टार्ट और हिल डिसेंट असिस्ट, 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम,10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले, इले‍क्‍ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, की-लैस एंट्री, पुश बटन स्‍टार्ट, 60:40 स्प्लिट सीट जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। इसके साथ ही इसमें छह एयरबैग, एबीएस, ईबीडी सहित 35 सेफ्टी फीचर्स को स्‍टैंडर्ड तौर पर दिया जा रहा है।

कितनी है लंबाई-चौड़ाई

Mahindra XUV 3XO को कंपनी की ओर से 3990 एमएम लंबाई के साथ लाया गया है। इसकी चौड़ाई 1821 एमएम, ऊंचाई 1647 एमएम है। इसका व्‍हीलबेस 2600 एमएम है। एसयूवी में 42 लीटर का पेट्रोल टैंक मिल रहा है और इसमें सामान रखने के लिए 364 लीटर का बूट स्‍पेस दिया जा रहा है।

कितने दमदार इंजन का विकल्‍प

महिंद्रा की XUV 3XO में कंपनी की ओर से पेट्रोल और डीजल के तीन इंजन का विकल्‍प दिया जा रहा है। इसमें 1.2 लीटर का TCMPFI पेट्रोल इंजन दिया जा रहा है जिससे 82 किलोवाट की पावर और 200 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके बाद दूसरे इंजन के तौर पर 1.2 लीटर TDGI पेट्रोल का विकल्‍प मिलता है जिससे 96 किलोवाट की पावर और 230 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। एसयूवी में सिर्फ एक ही डीजल इंजन का विकल्‍प मिलता है। इसमें डीजल इंजन के तौर पर 1.5 लीटर का CRDE इंजन मिलता है, जिससे 85.8 किलोवाट की पावर और 300 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।

Mahindra XUV 3XO Price और डिलीवरी

महिंद्रा की ओर से XUV 3XO को 7.49 लाख रुपये की शुरूआती एक्‍स शोरूम कीमत पर लॉन्‍च किया गया है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 15.49 लाख रुपये है। कंपनी की ओर से लॉन्‍च के समय जानकारी दी गई थी इस एसयूवी की डिलीवरी को 26 May 2024 से शुरू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- कैसा है Mahindra XUV 3XO का बेस वेरिएंट MX1, कैसे होंगे फीचर्स, जानें पूरी डिटेल