Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Royal Enfield Interceptor 650 को टक्कर देने जल्द आ सकती है BSA Gold Star?

BSA Gold Star इंडियन मार्केट में ब्रिटिश की वाहन निर्माता कंपनी BSA Gold Star के साथ प्रवेश करने वाली है। इस मोटरसाइकिल में एक सिंगल-सिलेंडर चार-वाल्व इंजन मिल सकता है।भारतीय बाजार में इसका मुकाबला - Royal Enfield Interceptor 650 से होगा। (जागरण फोटो)

By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi ChaturvediUpdated: Sat, 08 Apr 2023 12:35 PM (IST)
Hero Image
Royal Enfield Interceptor 650 को टक्कर देने आ सकती है BSA Gold Star?

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में ब्रिटिश की वाहन निर्माता कंपनी BSA Gold Star के साथ प्रवेश करने वाली है। यह 652 सीसी मोटर बाइक क्रूजर-स्टाइल डिजाइन और एक मजबूत इंजन के साथ आ सकती है, मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से कंपनी इसे जल्द लॉन्च कर सकती है। चलिए आपको इसके बारे में अधिक जानकारी देते हैं।

BSA Gold Star इंजन

इस मोटरसाइकिल में एक सिंगल-सिलेंडर, चार-वाल्व इंजन मिल सकता है। यह इंजन 44 बीएचपी और 55 एनएम अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5 स्पीड ट्रांसमिशन लगाया जा सकता है। यह इंजन काफी पुराना है इस इंजन का इस्तेमाल पहले  F650 Funduro में BMW Motorrad द्वारा इस्तेमाल किया जाता था। इस फ्यूल टैंक की क्षमता 12 लीटर है। बाइक का कर्ब वेट 213 kg है।

BSA Gold Star मुकाबला

इस मोटरसाइकिल के लॉन्च हो जाने के बाद भारतीय बाजार में इसका मुकाबला - Royal Enfield Interceptor 650, Super Meteor और Continental GT से होगा।

BSA Gold Star कीमत

इंडियन मार्केट में इस मोटरसाइकिल की अनुमानित कीमत 3.30 लाख रुपये एक्स-शोरूम हो सकती है। रेट्रो स्टाइल वाली बीएसए गोल्ड स्टार 650 मोटरसाइकिल को पहली बार दिसंबर 2021 में दिखाया गया था और अब यह यूके और यूरोप में खरीदारी के लिए उपलब्ध है। लेकिन अब अनुमान ये लगाया जा रहा है कि इसे भारत में भी इस साल लॉन्च कर दिया जाएगा।

BSA Gold Star डिजाइन

डिजाइन की बात करें तो इसमें, एक रेट्रो डिजाइन, क्रोम-ट्रीटेड फ्रंट और रियर फेंडर, एक हेडलाइट बेज़ेल, और रियर व्यू मिरर के लिए हाउसिंग स्टाइलिंग होगा। एक 652cc, लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मैकेनिकल स्पेसिफिकेशन भी होगा। मोटरसाइकिल में वायर-स्पोक व्हील्स, टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स, ट्विन रियर स्प्रिंग्स और दोनों सिरों पर सिंगल डिस्क  भी हो सकता हैं।बीएसए गोल्ड स्टार में सेमी-डिजिटल ट्विन-पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर होगा, इसमें Brembo ब्रेक कॉलिपर्स और डुअल-चैनल ABS यूनिट जैसे आधुनिक फीचर्स भी मिल सकते हैं।