Move to Jagran APP

BYD Atto 3: अक्टूबर के इस दिन आ रही है नई इलेक्ट्रिक कार, MG ZS EV और Hyundai Kona को देगी टक्कर

BYD Atto 3 EV भारत में अगले महीने लॉन्च होने वाली है। इसे 25 लाख से 35 लाख रुपये की रेंजमें लाया जाएगा वहीं इसमें 71.7 किलोवाट का बैटरी पैक दिया गया है जो संयुक्त रूप से 415km की रेंज देने में सक्षम है।

By Sonali SinghEdited By: Updated: Thu, 08 Sep 2022 11:50 AM (IST)
Hero Image
BYD Atto 3 इलेक्ट्रिक कार भारत में अक्टूबर में होने वाली है लॉन्च

नई दिल्ली,ऑटो डेस्क। BYD Atto 3: भारत के इलेक्ट्रिक कार बाजार में एक और नया मॉडल शामिल होने वाला है। चीनी कार निर्माता बिल्ड योर ड्रीम्स (BYD) भारत के लिए अपनी दूसरी इलेक्ट्रिक एसयूवी Atto 3 को भारत में 11 अक्टूबर, 2022 को लॉन्च करने की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इलेक्ट्रिक एसयूवी कोएक नए ई-प्लेटफॉर्म पर डिजाइन किया गया है, जिसमें टेस्ला जैसी कारों को भी डिजाइन किया जाता है। इस प्लेटफॉर्म से BYD Atto 3 अपने प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में बेहतर ड्राइविंग सर्विस दे सकती है।

गौरतलब है कि भारत में Atto 3 का मुकाबला MG ZS EV और Hyundai Kona जैसी इलेक्ट्रिक कारों से होगा। इसकी कीमत 25 लाख से 35 लाख रुपये की रेंज में होने की उम्मीद है। वहीं, भारत में MG ZS EV की कीमत 22 लाख रुपये से शुरू है, जबकि हुंडई कोना इवी की कीमत 23.84 लाख रुपये से शुरू है।

Atto 3 को मिलता है जबरदस्त बैटरी पैक 

Atto 3 भारत में यात्री वाहन खंड में BYD का दूसरा मॉडल है। इससे पहले कंपनी के e6 MPV मॉडल को भारत में लॉन्च किया गया था। इसकी कीमत भारत में 29.15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, भारत) हैं। कंपनी की माने तो अपकमिंग Atto 3 मॉडल में 71.7 किलोवाट प्रति घंटे की क्षमता वाली ब्लेड बैटरी दी गई है और इसे बिजनेस-टू-बिजनेस (B2B) सेगमेंट के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है।

रेंज की बात करें तो कार में 520 किलोमीटर (शहर) की WLTC रेंज मिलती है। वहीं, सिंगल चार्ज के साथ 415km की WLTC (संयुक्त) रेंज मिलती है। कंपनी ने बयान में कहा है कि मोटर 180Nm का टॉर्क और 130 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड के साथ आती है।

BYD ने कल ही शुरू किया अपना नया शोरूम

जानकारी के लिए आपको बता दें कि BYD ने कल ही भारत में अपना नया शोरूम खोला है। यह नृ दिल्ली में कंपनी का पहला और देश में चौथा शोरूम है। शोरूम को लैंडमार्क BYD चलाएगी और इस शोरूम में ग्राहकों को ब्रांड के सभी इलेक्ट्रिक वाहनों तक पहुंच होगी।