Move to Jagran APP

BYD e6 Facelift को Indonesia Auto Show में किया गया लॉन्च, जानिए क्या भारत में भी होगी एंट्री

BYD इलेक्ट्रिक MPV के फेसलिफ्ट वर्जन में सबसे बड़ा बदलाव इसका फ्रंट फेस है। अपने नए अवतार में ग्लोबल-स्पेक e6 Atto 3 के समान डिजाइन के साथ आती है। BYD की इस इलेक्ट्रिक MPV में एक सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर है जो 160 bhp की पावर और 310 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है। आइए अपडेट के बारे में जान लेते हैं।

By Ram Mohan Mishra Edited By: Ram Mohan Mishra Updated: Thu, 18 Jul 2024 05:30 PM (IST)
Hero Image
BYD ने e6 facelift लॉन्च की है।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। चीनी ईवी निर्माता BYD ने Indonesia Auto Show में अपनी इलेक्ट्रिक एमपीवी e6 के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च किया है। कंपनी की ये ई-एमपीवी फिलहाल दक्षिण पूर्व एशियाई बाजारों में ही उपलब्ध होगी। नए अपडेट में डिजाइन और फीचर लिस्ट में बदलाव शामिल हैं।

डिजाइन अपडेट

BYD इलेक्ट्रिक MPV के फेसलिफ्ट वर्जन में सबसे बड़ा बदलाव इसका फ्रंट फेस है। अपने नए अवतार में, ग्लोबल-स्पेक e6, Atto 3 के समान डिजाइन के साथ आती है। अब इसमें बोनट के नीचे समान क्रोम एक्सेंट, स्लीकर LED हेडलाइट और DRL यूनिट और स्लिम एयर इनटेक के साथ अपडेटेड बम्पर मिलता है।

MPV में 17-इंच के अलॉय व्हील हैं, जिनके डिजाइन में भी बदलाव किया गया है। पीछे की तरफ, e6 फेसलिफ्ट अपडेटेड LED टेललाइट्स और क्रोम लाइनिंग के साथ आता है।

इंटीरियर 

इंटीरियर में एक पैनोरमिक सनरूफ, बड़ी 12.8-इंच की टचस्क्रीन रोटेटिंग इंफोटेनमेंट स्क्रीन, नया डिजाइन किया गया सेंटर कंसोल और एक नया ड्राइव मोड नॉब शामिल है।

यह भी पढे़ं- Nissan X-Trail की चौथी-जेनरेशन भारत में हुई पेश, अगस्त 2024 में होगी लॉन्च

मोटर और पावर

BYD MPV में एक सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर है, जो 160 bhp की पावर और 310 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है। यह आउटपुट भारत में उपलब्ध e6 से ज्यादा है, जो 94 bhp की पावर और 180 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है।

इस इलेक्ट्रिक MPV के टॉप वेरिएंट में Atto 3 वाली ही इलेक्ट्रिक मोटर लगी है, जो 201 bhp की पावर जेनरेट कर सकती है। इलेक्ट्रिक MPV कम से कम 10 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।

भारत में होगी लॉन्च?

BYD ने पुष्टि नहीं की है कि यह वर्जन भारत में जल्द ही लॉन्च होगा या नहीं। भारत में e6 एक ही वेरिएंट में उपलब्ध है जिसकी कीमत 29.15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इंडोनेशिया में e6 के शुरुआती वेरिएंट की कीमत IDR 379 मिलियन है, जो लगभग 19.60 लाख रुपये हो जाती है। BYD e6 Facelift को इंडोनेशिया में दो बड़े वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।

यह भी पढ़ें- मारुति की इस गाड़ी में पहली बार आ सकता है Adas सेफ्टी फीचर, जानें कब होगी लॉन्‍च