Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

जुलाई 2024 में इन कारों और टू-व्हीलर की होगी एंट्री, Mercedes EQA से लेकर Bajaj CNG Motorcycle तक लिस्ट में शामिल

Mercedes की ओर से 8 जुलाई 2024 को EQA इलेक्ट्रिक SUV पेश की जाएगी। यह मॉडल EQS EQE SUV और EQB के बाद भारत में ब्रांड की चौथी EV होगी। इसके अलावा 5 जुलाई को बजाज भारत में अपनी CNG मोटरसाइकिल लॉन्च करेगी। यह दुनिया में अपनी तरह का पहला मॉडल होगा। आइए इन अपकमिंग प्रोडक्ट्स के बारे में जान लेते हैं।

By Ram Mohan Mishra Edited By: Ram Mohan Mishra Updated: Tue, 25 Jun 2024 08:00 PM (IST)
Hero Image
जुलाई 2024 में कई नए प्रोडक्ट लॉन्च के लिए तैयार हैं।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Electric Cars से लेकर CNG Bikes तक, जुलाई महीनें में भारतीय बाजार के अंदर कई नए प्रोडक्ट एंट्री मारने वाले हैं। एक ओर Mercedes Benz और BMW जैसी लग्जरी वाहन निर्माता कंपनियां नई कार पेश करेंगी। वहीं,Bajaj Auto दुनिया की पहली सीएनजी बाइक लॉन्च करने जा रहा है। आइए, इनके बारे में जान लेते हैं।

Mercedes EQA

Mercedes की ओर से 8 जुलाई 2024 को EQA इलेक्ट्रिक SUV पेश की जाएगी। यह मॉडल EQS, EQE SUV और EQB के बाद भारत में ब्रांड की चौथी EV होगी। EQA को दो बैटरी पैक के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इसका 66.5 kWh वाली बैटरी एक बार चार्ज करने पर 528 किलोमीटर की रेंज का वादा करती है, जबकि बड़ी 70.5 kWh की बैटरी 560 किलोमीटर तक की रेंज का दावा करती है। इस इलेक्ट्रिक SUV में स्टाइलिंग अपडेट के अलावा 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे अन्य फीचर्स भी मिलेंगे।

यह भी पढ़ें- May 2024 में भी Honda Activa का दबदबा कायम, जानें कौन से स्‍कूटर हुए टॉप-5 में शामिल

BMW 5 Series LWB

BMW ने 24 जुलाई, 2024 को लॉन्च होने से पहले भारत में नई जनरेशन की 5 सीरीज लॉन्ग व्हीलबेस (LWB) के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। 5 सीरीज LWB को पेट्रोल और डीजल दोनों इंजनों के साथ पेश किया जाएगा। इसमें नई 48-वोल्ट माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक के साथ 2.0-लीटर पेट्रोल और डीजल यूनिट मिलने की संभावना है।

Mini Cooper S

BMW के स्वामित्व वाली MINI भी न्यू जेन कूपर एस और कंट्रीमैन ई मॉडल 24 जुलाई, 2024 को भारतीय बाजार में पेश करेगी। 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित, ये कार 201 bhp और 300 Nm का पीक टॉर्क जनरेट कर सकती है।

MINI Countryman Electric

मिनी कंट्रीमैन को भी 24 जुलाई, 2024 को भारत में इलेक्ट्रिक अवतार में लॉन्च किया जाएगा। इस ईवी में दी जाने वाली इलेक्ट्रिक मोटर 201 बीएचपी की पावर और 250 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकती है और 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार 8.6 सेकंड में पकड़ सकती है।

Bajaj CNG motorcycle

5 जुलाई को बजाज भारत में अपनी CNG मोटरसाइकिल लॉन्च करेगी। यह दुनिया में अपनी तरह का पहला मॉडल होगा। मोटरसाइकिल को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और बजाज ऑटो के प्रबंध निदेशक राजीव बजाज की मौजूदगी में लॉन्च किया जाएगा।

BMW CE 04

BMW Motorrad की ओर से 24 जुलाई को भारतीय बाजार में पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर CE 04 लॉन्च किया जाएगा। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की अधिकतम गति 120 किमी प्रति घंटा है और यह 0-50 किमी प्रति घंटा की गति 2.6 सेकंड में पकड़ सकता है। BMW Motorrad का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 129 किलोमीटर तक की रेंज देगा।

यह भी पढ़ें- BMW i3 EV अगले साल ग्लोबल मार्केट में होगी लॉन्च, जानिए डिजाइन से लेकर परफॉरमेंस तक की संभावित डिटेल