Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Tata Curvv को चुनौती देने जल्‍द आ रही है Citroen की Basalt, जानें कब होगी पेश

फ्रांस की वाहन निर्माता Citroen की ओर से जल्‍द ही नई एसयूवी को भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है। कंपनी की ओर से कब तक एसयूवी को पेश किया जा सकता है। इसमें किस तरह के फीचर्स दिए जा सकते हैं और कितना दमदार इंजन मिल सकता है। एसयूवी को किस कीमत पर लॉन्‍च किया जा सकता है। आइए जानते हैं।

By Sameer Goel Edited By: Sameer Goel Updated: Wed, 17 Jul 2024 06:00 PM (IST)
Hero Image
Citroen की ओर से Basalt एसयूवी को जल्‍द ही पेश किया जा सकता है।

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। फ्रांस की वाहन निर्माता Citroen जल्‍द ही भारतीय बाजार में नई SUV के तौर पर Basalt को पेश कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Tata Curvv को चुनौती देने वाली इस कूपे SUV को कब तक और कितने दमदार इंजन के साथ लाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

जल्‍द पेश होगी Citroen Basalt कूपे SUV

सिट्रॉएन की ओर से बेसाल्‍ट कूपे एसयूवी को भारत में जल्‍द पेश किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस एसयूवी को August 2024 में पेश कर सकती है। जिसके बाद फेस्टिवल सीजन में इस एसयूवी को लॉन्‍च किया जा सकता है। हालांकि अभी कंपनी की ओर से इस बारे में किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

हो रही टेस्टिंग

सिट्रॉएन बेसाल्‍ट कूपे एसयूवी को लॉन्‍च करने से पहले कंपनी की ओर से कई चरणों में टे‍स्‍‍टिंग की जा रही है।  कुछ समय पहले ही टेस्टिंग के दौरान इसे देखा गया था। जिसमें अलॉय व्‍हील्‍स, प्रोजेक्‍टर हेडलाइट जैसे फीचर्स नहीं थे। टेस्टिंग के दौरान देखी गई यूनिट सामने से सी3 एयरक्रॉस की तरह दिखाई दे रही थी, जिसके साथ कूपे की तरह रूफलाइन भी दी गई थी।

यह भी पढ़ें- Yezdi की Roadster बाइक पर कंपनी ने दिया बेहतरीन ऑफर, फ्री में मिल रही ये छह Accessories

कहां होगी पोजिशन

सिट्रॉएन की बेसाल्‍ट एसयूवी कंपनी की ओर से भारतीय बाजार में ऑफर किया जाने वाला चौथा उत्‍पाद होगा। जिसे सी3 एयरक्रॉस और सी5 एयरक्रॉस के बीच में पोजिशन किया जा सकता है। फिलहाल भारतीय बाजार में आईसीई के साथ सी3 और सी3 एयरक्रॉस के अलावा सी5 एयरक्रॉस को ऑफर किया जाता है। इसके अलावा कंपनी eC3 को भी इलेक्ट्रिक सेगमेंट में ऑफर करती है।

कितना दमदार इंजन

रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से इस गाड़ी में भी अन्‍य कारों की तरह ही 1.2 लीटर का तीन सिलेंडर इंजन दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें टर्बो इंजन कां विकल्‍प भी मिल सकता है। जिससे एसयूवी के मैनुअल वेरिएंट को 110 पीएस की पावर के साथ 190 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। वहीं छह स्‍पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाले वेरिएंट से 110 पीएस की पावर और 205 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिल सकता है।

किनसे होगा मुकाबला

सिट्रॉएन की बेसाल्‍ट को भारतीय बाजार में कूपे एसयूवी सेगमेंट में लॉन्‍च किया जाएगा। फिलहाल इस सेगमेंट में किसी भी कंपनी की ओर से वाहन को ऑफर नहीं किया जाता। लेकिन टाटा की ओर से जल्‍द ही Curvv को लॉन्‍च किया जाएगा। ऐसे में Citroen Basalt का सीधा मुकाबला Tata Curvv के साथ होगा।

यह भी पढ़ें- 19 July को पेश होगी Tata Curvv कूपे SUV, जानें क्‍या होगी खासियत