Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

CNG Cars : भारतीय बाजार में मौजूद हैं ये धांसू सीएनजी गाड़ियां ,यहां देखें लिस्ट

भारतीय बाजार में पेट्रोल डीजल की कीमत काफी तेजी से बढ़ते जा रही है।आज के समय में सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहन एक बेहतर विकल्प बनते जा रहे हैं।आप अपने लिए एक नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज हम सीएनजी गाड़ियों की लिस्ट लेकर आए हैं।

By Ayushi ChaturvediEdited By: Updated: Sun, 06 Nov 2022 03:43 PM (IST)
Hero Image
CNG Cars : भारतीय बाजार में मौजूद है ये धांसू सीएनजी गाड़ियां

नई दिल्ली , ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में आज के समय में एक से बढ़कर एक सीएनजी गाड़ियां मौजूद है। जिससे आपके पास एक बेहतर ऑप्शन है। वहीं पेट्रोल डीजल की कीमत बढ़ने के कारण लोगों के लिए सीएनजी आज एक बेहतर विकल्प बनकर उभर रहा है।आज हम आपके लिए सीएनजी गाड़ियों की लिस्ट लेकर आए है।

Maruti Suzuki Alto S- CNG

मारुति सुजुकी ऑल्टो 800 एस -सीएनजी भारतीय बाजार में सबसे सस्ती कार है। वर्तमान में इस कार में कंपनी फिटेड सीएनजी किट के साथ आ रही है।आपको बता दे आल्टो एलएक्सआई ( ओ) वेरिएंट के साथ पेश की गई है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 5.03 लाख रुपये है। ये 796 सीसी पेट्रोल इंजन सीएनजी मोड में 40 एचपी और एनएम का पीक टॉर्क बनाती है। इसे 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ -जोड़ा गया है।

Maruti Suzuki S - Presso S- CNG

भारतीय बाजार में मारुति एस -प्रेसो के दो वेरिएंट - एलएक्सआई और वीएक्सआई के साथ ऑप्शनल सीएनजी किट प्रदान करती है। इसकी कीमत 5.90 लाख रुपये और 6.10 लाख रुपये है। इसमें सीएनजी किट के साथ 1.0लीटर तीन सिलेंडर इंजन मिलता है। जो 56 हॉर्स पावर और 8.21 एनएम टॉर्क जनरेट करती है।

Tata Tiago iCNG

टाटा मोटर्स ने जनवरी 2022 में टियागो और टिगोर सब 4 मीटर आईसीएनजी वेरिएंट को पेश किया है। इसके लिए आपको 6.30 लाख रुपये देने होगे। कंपनी ने टाटा टियागो सीएनजी को कुल चार वेरिएंट्स - XE, XM, XT, और XZ है। सीएनजी स्पेक में 1.2 लीटर तीन सिलेंडर रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन 73 एचपी और 95 एनएम जनरेट करती है। ये 5 एमटी के साथ आती है।

ये भी पढ़ें - 

16 नवंबर को दस्तक देने वाली है ये कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार, जानें इसमें क्या कुछ खास

2022 Toyota Glanza CNG: सीएनजी अवतार में आने वाली ग्लैंजा में क्या मिलेगा खास? जानें संभावित कीमत और फीचर्स