Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Tata Tiago EV और Citroen eC3 दोनों इलेक्ट्रिक कारों में कौन अधिक दमदार, यहां पढ़ें तुलना

दोनों कारें ऑल-इलेक्ट्रिक वेरिएंट को साझा करती है। अगर आप अपने लिए एक नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने की प्लैनिंग कर रहे हैं तो आज हम आपके लिए Tiago EV और Citroen eC3 के बीच की तुलना लेकर आए हैं।( जागरण फोटो)

By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi ChaturvediUpdated: Fri, 20 Jan 2023 06:00 PM (IST)
Hero Image
Who is more powerful in both Tata Tiago EV and Citroen eC3 electric car

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारत में इलेक्ट्रिक कारों का क्रेज दिन पर दिन काफी तेजी से बढ़ते जा रहा है। इसी को देखते हुए कई बड़ी वाहन निर्माता कंपनियां ईवी को लॉन्च कर रही है। भारत में Tata Tiago EV वर्तमान में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है, वहीं Tiago EV को टक्कर देने के लिए Citroen eC3 को कंपनी लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। आज हम Tiago EV और Citroen eC3 के बीच की तुलना लेकर आए हैं।

डाइमेंशन

पेट्रोल से चलने वाली Citroen C3 Tata Tiago पेट्रोल से बड़ी है और दोनों कारें ऑल-इलेक्ट्रिक वेरिएंट को साझा करती है। Tiago EV की तुलना में eC3 212 मिमी लंबा, 56 मिमी चौड़ा, 68 मिमी लंबा और 140 मिमी लंबी व्हीलबेस है। इसके अलावा, Tiago EV के 240-लीटर टैंक के मुकाबले Citroen EV में 315 लीटर का बूट स्पेस है।

बैटरी पैक

Citroen eC3 एक 29.2 kWh बैटरी पैक से लैस है जो एक बार फुल चार्ज में 320 किमी की ARAI-प्रमाणित रेंज प्रदान करती है। इसके बैटरी को 10 घंटे और 30 मिनट में 15ए स्टैंडर्ड वॉल चार्जर से 10% से 100% तक चार्ज किया जा सकता है। इसे डिसी फास्ट चार्जर में 57 मिनट में बैटरी को 10 से 80% तक चार्ज किया जा सकता है।

Tata Tiago EV के मीडियम रेंज और लॉन्ग रेंज दोनों वर्जन को डीसी फास्ट चार्जर से 57 मिनट में 10 से 80% तक चार्ज किया जा सकता है। इसे लंबी दूरी के लिए चार्ज करने में 8 घंटे 40 मिनट का समय लगता है।  

 

Tata Tiago EV

Citroen eC3 में (synchronous)मोटर ऑप्शन मिलता है, जो अधिकतम 57 PS की पावर और 143 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। फ्रंट-माउंटेड मोटर कार  6.8 सेकंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।

टियागो ईवी मीडियम रेंज वर्जन पर पावर और टॉर्क  61 पीएस और 110 एनएम पर रेट किया गया है। लॉन्ग रेंज वर्जन में 75 पीएस का अधिकतम पावर आउटपुट और 114 एनएम का पीक टॉर्क रेंटिग की गई है। पहला 6.2 सेकंड में 0 - 60 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ती है, जबकि बाद वाले को इसके लिए सिर्फ 5.7 सेकंड का समय लगता है।

कीमत

टाटा टियागो ईवी मीडियम रेंज की कीमत 8.49 लाख रुपये से 9.09 लाख रुपये है, जबकि लॉन्ग रेंज वर्जन की कीमत 9.99 लाख रुपये से 11.79 लाख रुपये है। Citroen eC3 की कीमत की घोषणा अगले महीने की जाएगी। उम्मीद की जा रही है कि इसकी कीमत टाटा ईवी के आस -पास हो सकती है। eC3 के लिए बुकिंग 22 जनवरी, 2023 से शुरू होगी और टेस्ट ड्राइव  फरवरी से शुरू होगी।

ये भी पढ़ें-

Car Tyre : इन टिप्स को अपनाकर बढ़ाएं कार के टायर की उम्र, पढ़ें डिटेल्स

कैसे करें फ्यूल प्रेशर चेक, जानें ये आसान तरीका, नहीं होगी परेशानी