Move to Jagran APP

Diwali 2024 में कर रहे हैं Mahindra Scorpio N, XUV 700 लाने का विचार, जान लें कितना है Waiting Period

देश की प्रमुख वाहन निर्माता Tata Motors की ओर से कई सेगमेंट में Electric Cars को ऑफर किया जाता है। Tata Punch Tiago Tigor और Nexon EV शामिल हैं। कंपनी की किस गाड़ी पर मार्च 2024 के दौरान कितनी वेटिंग है। इनको किस तरह के फीचर्स और रेंज के साथ ऑफर किया जाता है। इनकी कीमत क्‍या है। आइए जानते हैं।

By Sameer Goel Edited By: Sameer Goel Updated: Fri, 25 Oct 2024 03:00 PM (IST)
Hero Image
महिंद्रा की एसयूवी पर कितनी है वेटिंग, जानें पूरी डिटेल।
ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। Mahindra की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में एसयूवी वाहनों की बिक्री की जाती है। Mahindra की अगर किसी एसयूवी को आप Diwali 2024 के दौरान खरीदने का मन बना रहे हैं तो किस एसयूवी पर कितना Waiting Period चल रहा है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Mahindra Scorpio और Scorpio N पर कितनी वेटिंग

Mid Size SUV सेगमेंट में Mahindra Scorpio और Scorpio N को काफी ज्‍यादा पसंद किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर इस महीने आप इन एसयूवी को बुक करवाते हैं तो इनकी डिलीवरी लेने के लिए आपको दो महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है। जानकारी के मुताबिक एसयूवी के Z8S, Z6 और Z4 वेरिएंट के लिए सबसे ज्‍यादा इंतजार करना होगा।

यह भी पढ़ें- Diwali 2024 के मौके पर खरीदनी है Mahindra 3XO SUV, जान लें किस वेरिएंट पर कितना है Waiting Period

Mahindra XUV 700 पर कितना इंतजार

Scorpio Classic और Scorpio N के अलावा कंपनी की ओर से सात सीटों के विकल्‍प और कई बेहतरीन फीचर्स के साथ Mahindra XUV 700 को भी देशभर में बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिंद्रा की इस एसयूवी को घर लाने के लिए भी आपको दो महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है। जानकारी के मुताबिक एसयूवी के AX7 और AX7 L पर सबसे ज्‍यादा इंतजार करना होगा।

Mahindra Thar Roxx पर कितनी वेटिंग

महिंद्रा की ओर से 15 अगस्‍त 2024 को ही फाइव डोर Mahindra Thar Roxx को लॉन्‍च किया गया था। इस एसयूवी की डिलीवरी भी कंपनी ने अक्‍टूबर 2024 से शुरू की है। अगर इस एसयूवी को आप इस महीने बुक करवाते हैं तो इसकी डिलीवरी के लिए आपको सबसे ज्‍यादा इंतजार करना पड़ सकता है। अनुमान के मुताबिक इस एसयूवी के अलग-अलग वेरिएंट्स पर करीब डेढ़ से दो साल तक का इंतजार करना पड़ सकता है। कंपनी की ओर से जब एसयूवी के लिए बुकिंग को शुरू किया गया था तो सिर्फ एक घंटे में ही इस एसयूवी को 1.76 लाख लोगों ने बुक किया था।

शहर, शोरूम और वेरिएंट का होता है अंतर

आमतौर पर हर शहर के सभी शोरूम में इन कारों की उपलब्‍धता और वेटिंग होती है। ऐसे में कई बार शहर, शोरूम और वेरिएंट पर अलग-अलग वेटिंग पीरियड भी होता है। इसलिए अगर किसी को जल्‍दी गाड़ी की डिलीवरी चाहिए तो उसे एक या दो डीलरशिप की जगह कई डीलर्स से जानकारी लेनी चाहिए। ऐसे में इस बात की संभावना ज्‍यादा हो जाती है कि व्‍यक्ति को अपनी पंसद की गाड़ी और वेरिएंट की उपलब्‍धता कहीं और आसानी से या कम समय में मिल जाए।

यह भी पढ़ें- 26 November को आ सकता है Mahindra XUV 700 का EV अवतार, Mahindra BE.05 हो सकती है लॉन्‍च