Move to Jagran APP

Eicher 551 - आधुनिक कृषि और कमर्शियल उपयोग में बेमिसाल

भारत में बड़ी संख्‍या में किसान खेती के लिए ट्रैक्‍टर का उपयोग करते हैं। Eicher की ओर से कई बेहतरीन ट्रैक्‍टर्स को भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। कंपनी की ओर से किसानों के साथ ही कमर्शियल काम करने वाले और छोटे उद्यमियों के लिए Eicher 551 को ऑफर किया जाता है। यह किस तरह से सभी के लिए फायदेमंद मशीन है। आइए जानते हैं।

By Jagran News Edited By: Sameer Goel Updated: Wed, 09 Oct 2024 01:36 PM (IST)
Hero Image
आयशर की ओर से भारतीय बाजार में Eicher 551 को ऑफर किया जाता है।

ट्रैक्टर प्रगति और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। जब यह मशीन चलती है, तो किसानों और कमर्शियल काम करने वाले छोटे उद्यमियों को भरोसा होता है कि मुनाफा होगा। हालांकि, कई बार किसान इंजन की ज्यादा तेल खपत, गियर शिफ्टिंग की कठिनाई, गीली मिट्टी में कमजोर पकड़, और कमजोर ब्रेक जैसी समस्याओं से जूझते हैं। लेकिन Eicher 551 इन सभी समस्याओं का समाधान है। यह कृषि के काम के लिए बेमिसाल है, साथ ही यह ईंट, मिट्टी, गिट्टी, पत्थर, रेत और अन्य निर्माण सामग्री की ढुलाई जैसे कमर्शियल कामों में भी बहुत उपयोगी है। सीधे शब्दों में कहें, तो Eicher 551 किसानों और छोटे उद्यमियों के लिए फायदे का सौदा है।

ईंधन की बचत, मुनाफे में बढ़त:

भारी ढुलाई के समय या बड़े कृषि उपकरणों के साथ ट्रैक्टर चलाते समय अधिक पावर की आवश्यकता होती है। Eicher 551 का पावरफुल 3300 CC इंजन एक्स्ट्रा पावर और बैकअप टॉर्क प्रदान करता है, जिससे यह कृषि और व्यावसायिक कामों में शानदार प्रदर्शन करता है। यह तेजी से काम करता है और उत्पादकता बढ़ाता है। इसके रखरखाव का खर्च कम है, जिससे किसान और छोटे व्यापारी ईंधन की बचत कर सकते हैं और मुनाफा कमा सकते हैं।

चालक को मिले अधिक सुरक्षा और आराम:

1. Eicher 551 में 11 इंच का बड़ा ड्यूल डायाफ्राम क्लच दिया गया है, जिससे इसे संचालित करना बेहद आसान होता है। यह काम के दौरान अधिक आराम प्रदान करता है, जिससे चालक लंबे समय तक बिना थके ट्रैक्टर चला सकते हैं।

2. इसमें मल्टी-डिस्क तेल में डूबे हुए ब्रेक्स दिए गए हैं, जो लंबे समय तक बेहतर प्रदर्शन करते हैं। ये ब्रेकिंग के दौरान अधिक सुरक्षा और नियंत्रण प्रदान करते हैं, जो किसानों और ढुलाई करने वाले उद्यमियों के लिए महत्वपूर्ण है। 

3. इसके PTO को निर्बाध रूप से ऊर्जा मिलती है, जिससे बेहतर आराम मिलता है और संचालित करना आसान होता है।

लोडर और डोजर जैसे कमर्शियल कामों के लिए उत्तम:

ट्रैक्टर को बड़े और आधुनिक उपकरणों के साथ चलाया जाता है। ऐसा ही एक उपकरण है लोडर, जिसका उपयोग मिट्टी, रेत और मलबे को उठाने और उन्हें इधर-उधर करने में किया जाता है। ढुलाई और कमर्शियल काम करने वाले छोटे उद्यमी इसका भरपूर उपयोग करते हैं। हालांकि, लोडर तभी बेहतरीन काम करता है जब ट्रैक्टर बेहतरीन हो। Eicher 551 इस मामले में खुद को साबित करता है। आप इसके माध्यम से कमर्शियल कामों को कर सकते हैं, वो भी बिना किसी परेशानी के।

हर चुनौती को बनाए आसान:

1. इसका 8+2 स्पीड साइड शिफ्ट गियर बॉक्स गन्ना या निर्माण सामग्री जैसी भारी ढुलाई के लिए बेहद उपयोगी है, जिससे गियर शिफ्ट करना आसान हो जाता है। 

2. ट्रैक्टर उपकरण जैसे हल, रोटावेटर, हैप्पी सीडर, लोडर, डोजर, पोस्ट होल डिगर पर बेहतर कंट्रोल के लिए इसमें हाई प्रीसिशन हाइड्रोमैटिक हाइड्रोलिक सिस्टम दिया गया है। यह 1850 किलो तक वजन उठा सकता है और संचालन के समय झटका नहीं देता, जिससे कृषि और ढुलाई के कार्यों में बेहतर परिणाम मिलते हैं।

मजबूत पकड़ का भरोसा:

1. Eicher 551 का पूरी तरह से सील्ड 4WD एक्सल गीली मिट्टी में बेहतर पकड़ प्रदान करता है और उबड़-खाबड़ रास्तों एवं ढलान पर संतुलन बनाए रखता है। यह फीचर ढुलाई करने वाले चालकों के लिए भी बेहद लाभदायक है।

2. इसके रिवर्स PTO मोड की मदद से रोटावेटर से कीचड़ निकल जाता है।

एक दमदार साथी:

Eicher 551 गेहूं, चावल, आलू और गन्ने का उत्पादन करने वाले किसानों और भारी ढुलाई, लोडर, डोजर, पोस्ट होल डिगर, मड मिक्सर जैसे कमर्शियल कार्यों को करने वाले छोटे उद्यमियों के लिए अत्यंत कुशल ट्रैक्टर है। ये ट्रैक्टर किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जिससे वे कृषि उपकरणों का बेहतर उपयोग कर सकें। Eicher 551 ने साबित किया है कि यह खेती और ढुलाई के हर काम को आसान बनाने वाला साथी है।

अगर आप एक ऐसे ट्रैक्टर की तलाश में हैं, जो ईंधन की बचत करे, लंबे काम के दौरान आराम दे, चालक को सुरक्षा प्रदान करे, कृषि और व्यावसायिक उपकरणों पर बेहतर नियंत्रण दे और भारी ढुलाई में भी मददगार हो, तो Eicher 551 आपके लिए बेहतरीन विकल्प है। कृषि और कमर्शियल कामों के लिए यह एक जानदार मशीन है।

नोट: यह आर्टिकल ब्रांड डेस्क द्वारा लिखा गया है।