Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

2023 के मुकाबले August 2024 में बढ़ी Electric Scooters की मांग, OLA, TVS, Bajaj, Ather Top-5 में शामिल

भारतीय बाजार में लगातार Electric Scooters की मांग में बढ़ोतरी हो रही है। FADA की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक बीते महीने इलेक्ट्रिक स्‍कूटर सेगमेंट में बिक्री कैसी रही है। किस कंपनी ने सबसे ज्‍यादा इलेक्ट्रिक स्‍कूटर की बिक्री की है। ईयरली बेसिस पर बिक्री के मामले में कंपनियों का प्रदर्शन कैसा रहा है। आइए जानते हैं।

By Sameer Goel Edited By: Sameer Goel Updated: Tue, 17 Sep 2024 01:29 PM (IST)
Hero Image
August 2024 में 2023 के मुकाबले कैसी रही इलेक्ट्रिक स्‍कूटर की बिक्री, जानें पूरी डिटेल।

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में Electric Scooter सेगमेंट की बिक्री में भी लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। August 2024 के दौरान किस कंपनी की बिक्री कैसी रही है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

कुल कितनी बिक्री

FADA की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक August 2024 के दौरान देशभर में Electric Scooter सेगमेंट की 88472 यूनिट्स की बिक्री हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक इससे पहले August 2023 में 62779 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। रिपोर्ट के मुताबिक मंथली बेसिस कमी आई है और ईयरली बेसिस पर इस सेगमेंट में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें- Yamaha ने MotoGP Edition में लॉन्‍च की R15 और MT-15 बाइक्‍स, कीमत 1.73 लाख से शुरू

Ola Electric

देश की सबसे बड़ी Electric Scooter निर्माता Ola Electric ने August 2024 में भी सबसे ज्‍यादा स्‍कूटर्स की बिक्री की है। कंपनी ने बीते महीने कुल 27517 यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने सिर्फ 18750 यूनिट्स की बिक्री की थी। हालांकि July 2024 41624 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

TVS Electric

टीवीएस की ओर से इस सेगमेंट में iQube सीरीज को ऑफर किया जाता है। बिक्री के मामले में टीवीएस नंबर-2 पोजिशन पर रही। मंथली बेसिस पर कंपनी ने करीब 10 फीसदी की कमी दर्ज की है। लेकिन ईयरली बेसिस पर 13 फीसदी से ज्‍यादा की बढ़ोतरी कंपनी को मिली है। August 2024 में कुल 17543 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि इससे पहले August 2023 में कंपनी ने 15482 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। July 2024 के दौरान बिक्री का आंकड़ा 19486 यूनिट था।

Bajaj Auto

बजाज की ओर से भी इलेक्ट्रिक स्‍कूटर सेगमेंट में Chetak को ऑफर किया जाता है। कंपनी ने August 2024 में कुल 16706 यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि August 2023 में 6590 यूनिट्स की बिक्री की थी।

Ather Energy

बेंगुलरू की स्‍टार्टअप एथर ने भी बीते महीने के दौरान 10830 यूनिट्स की बिक्री देशभर में की है। वहीं August 2023 में यह संख्‍या 7157 यूनिट्स की थी।

Hero Motocorp

नंबर-5 पर Hero Motocorp का नंबर रहा। कंपनी ने मंथली बेसिस पर कमी और ईयरली बेसिस पर बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की है। कंपनी ने August 2024 में 4742 यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि August 2023 में सिर्फ 915 यूनिट्स की बिक्री की थी। वहीं July 2024 में यह संख्‍या 5045 यूनिट्स थी।

यह भी पढ़ें- Bike Sale: 400 से 500 सीसी वाली बाइक्‍स की August 2024 में रही मांग, हुई 13 हजार से ज्‍यादा यूनिट्स की बिक्री