Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Two Wheeler Sales: July में 17 फीसदी बढ़ी बिक्री, Top-10 में शामिल हुए Hero, Honda, TVS, Suzuki

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिशन (FADA) की ओर से बीते महीने में सभी तरह के वाहनों की बिक्री पर एक रिपोर्ट जारी की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक July 2024 में किस कंपनी ने देशभर में सबसे ज्‍यादा दो पहिया वाहनों की बिक्री की है। कौन सी कंपनियों ने भारतीय बाजार में बिक्री के मामले में Top-10 में जगह बनाई है। आइए जानते हैं।

By Sameer Goel Edited By: Sameer Goel Updated: Wed, 07 Aug 2024 02:29 PM (IST)
Hero Image
फाडा के मुताबिक July 2024 में दो पहिया वाहनों की बिक्री कैसी रही। आइए जानते हैं।

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। FADA की ओर से बीते महीने वाहनों की बिक्री पर एक रिपोर्ट जारी की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक किस कंपनी की कितनी बाइक और स्‍कूटर की बिक्री July 2024 में हुई है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

17 फीसदी बढ़ी बिक्री

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) की ओर से भारतीय बाजार में वाहनों की बिक्री को लेकर एक रिपोर्ट जारी की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक July 2024 में देशभर में 1443463 यूनिट्स दो पहिया वाहनों की बिक्री हुई है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर July 2023 के मुकाबले 17.17 फीसदी ज्‍यादा है। रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्‍यादा दो पहिया वाहनों की बिक्री हीरो मोटोकॉर्प की ओर से की गई है। इसके बाद टॉप-10 में होंडा मोटरसाइकिल, टीवीएस मोटर्स, बजाज ऑटो, सुजुकी मोटरसाइकिल, रॉयल एनफील्‍ड, यामाहा इंडिया, ओला, एथर और पियाजियो शामिल हैं।

Hero Motocorp

देश की सबसे बड़ी दो पहिया वाहन निर्माता हीरो मोटोकॉर्प ने July 2024 में कुल 399324 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की है। कंपनी ने दो पहिया वाहन सेगमेंट में 29.37 फीसदी बाजार पर कब्‍जा किया है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी ने July 2023 में 361766 यूनिट्स बाइक और स्‍कूटर की बिक्री की थी।

Honda Two Wheeler

होंडा मोटरसाइकिल और स्‍कूटर इंडिया (HMSI) बिक्री के मामले में दूसरे नंबर पर रही। कंपनी ने July 2024 में कुल 368753 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की है। कंपनी ने दो पहिया वाहन सेगमेंट में 24.33 फीसदी बाजार पर कब्‍जा किया है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी ने July 2023 में 299790 यूनिट्स बाइक और स्‍कूटर की बिक्री की थी।

यह भी पढ़ें- OLA New Bike: ओला ने जारी किया नई बाइक का टीजर, 15 अगस्‍त को हो सकती है लॉन्‍च

TVS Motors

भारत की दो पहिया वाहन निर्माता टीवीएस इस लिस्‍ट में तीसरे नंबर पर रही। कंपनी ने बीते महीने में कुल 251140 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की है। कंपनी ने दो पहिया वाहन सेगमेंट में 17.34 फीसदी बाजार पर कब्‍जा किया है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी ने July 2023 में 213628 यूनिट्स बाइक और स्‍कूटर की बिक्री की थी।

Bajaj Auto

भारत की एक और प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता बजाज ऑटो ने भी बीते महीने में कुल 161435 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की है। कंपनी ने दो पहिया वाहन सेगमेंट में 11.90 फीसदी बाजार पर कब्‍जा किया है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी ने July 2023 में 146633 यूनिट्स बाइक और स्‍कूटर की बिक्री की थी।

Suzuki Motorcycle

पांचवें पायदान पर सुजुकी मोटरसाइकिल रही। कंपनी ने भारतीय बाजार में July महीने में कुल 79796 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की है। कंपनी ने दो पहिया वाहन सेगमेंट में 5.09 फीसदी बाजार पर कब्‍जा किया है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी ने July 2023 में 62755 यूनिट्स बाइक और स्‍कूटर की बिक्री की थी।

Royal Enfield

रॉयल एनफील्‍ड ने भी इस साल July 2024 में पॉजि‍टिव ग्रोथ दर्ज की है। कंपनी ने बीते महीने में 57325 यूनिट्स की बिक्री की है। रॉयल एनफील्‍ड ने दो पहिया वाहन सेगमेंट में 4.57 फीसदी बाजार पर कब्‍जा किया है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी ने July 2023 में 56328 यूनिट्स की बिक्री की थी।

Yamaha India

नंबर सात पर जापानी कंपनी यामाहा का नंबर आया। कंपनी ने भारतीय बाजार में July महीने में कुल 54622 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की है। कंपनी ने दो पहिया वाहन सेगमेंट में 3.72 फीसदी बाजार पर कब्‍जा किया है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी ने July 2023 में 45859 यूनिट्स बाइक और स्‍कूटर की बिक्री की थी।

Ola Electric

रिपोर्ट के मुताबिक July 2024 में दो पहिया वाहनों की बिक्री के मामले में इलेक्ट्रिक स्‍कूटर बनाने वाली कंपनी ओला इलेक्ट्रिक भी Top-10 की लिस्‍ट रही। कंपनी ने बीते महीने में कुल 41624 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की है। पिछले साल July महीने में 19406 यूनिट्स इलेक्ट्रिक स्‍कूटर्स की बिक्री की थी।

Ather Energy

ओला के बाद नंबर नौ पर एक और इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन निर्माता एथर रही। बीते महीने में कुल 10087 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की। जबकि पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने 6685 यूनिट्स की बिक्री की थी।

Greaves Electric

Greaves Electric टॉप-10 लिस्‍ट में आखिरी पायदान पर रही। July 2024 के दौरान 3154 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि पिछले साल 2159 यूनिट्स की बिक्री हुई है।

यह भी पढ़ें- 200cc सेगमेंट की 5 सबसे सस्ती बाइक्स, लिस्ट में Honda और Bajaj की मोटरसाइकिल शामिल