Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ford Endeavour को लेकर नई जानकारी आई सामने, जानिए कब तक होगी भारतीय बाजार में लॉन्च

नई फोर्ड एंडेवर का डिजाइन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध रेंजर पिकअप ट्रक को प्रतिबिंबित करता है और यह उसी प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। इसमें आकर्षक डिजाइन एलीमेंट आक्रामक एस्थेटिक्स और लैडर फ्रेम आर्किटेक्चर शामिल होगा। फोर्ड एंडेवर के लिए इंजन संभावित रूप से फोर्ड रेंजर से लिया जा सकता है। इसमें 2.2-लीटर टर्बो डीजल और 3.0-लीटर वी6 टर्बो डीजल इंजन की पेशकश की जाएगी।

By Rammohan MishraEdited By: Rammohan MishraUpdated: Thu, 11 Jan 2024 05:00 PM (IST)
Hero Image
Ford Endeavour को लेकर नई जानकारी सामने आई है।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Ford India की ओर से उसकी पॉपुलर एसयूवी Endeavor को घरेलू बाजार में फिर से पेश किया जा सकता है। इसको लेकर हमने आपको पहले भी कुछ जानकारी दी थी।

2021 में फोर्ड द्वारा भारतीय बाजार को अलविदा कहने के बाद, हालिया मीडिया रिपोर्ट्स भारत में बिक्री के लिए इसकी वापसी का संकेत देती हैं।

अगर इसे भारत में फिर से लॉन्च किया गया तो संभावित रूप से Toyota Fortuner और MG Gloster जैसी Full Size SUVs की समस्या बढ़ जाएगी।

यह भी पढ़ें- Tyre Care Tips: घिसे हुए और खराब टायर की कैसे करें पहचान? यहां जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

डिजाइन 

नई फोर्ड एंडेवर का डिजाइन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध रेंजर पिकअप ट्रक को प्रतिबिंबित करता है और यह उसी प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी।

इसमें आकर्षक डिजाइन एलीमेंट, आक्रामक एस्थेटिक्स और लैडर फ्रेम आर्किटेक्चर शामिल होगा।

उम्मीद है कि इसका फ्रंट डिजाइन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्ध एवरेस्ट जैसा होगा, जो एक महत्वपूर्ण रोज प्रजेंस का वादा करती है, जो फॉर्च्यूनर को टक्कर दे सकती है।

इंजन 

फोर्ड एंडेवर के लिए इंजन संभावित रूप से फोर्ड रेंजर से लिया जा सकता है। इसमें 2.2-लीटर टर्बो डीजल और 3.0-लीटर वी6 टर्बो डीजल इंजन की पेशकश की जाएगी।

ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल और 10-स्पीड ऑटोमैटिक वेरिएंट शामिल हो सकते हैं, जिसमें 2WD और 4WD विकल्प ऑफ-रोड क्षमताओं को पूरा करते हैं।

क्या है कंपनी का प्लान?

रिपोर्ट्स के मुताबिक फोर्ड एंडेवर को दोबारा पेश करने के लिए दो संभावित रणनीतियों का सुझाव देती हैं। इसे चेन्नई कारखाने में असेंबल किया जा सकता है फिर सीधे इंपोर्ट करने का भी ऑप्शन है।

शुरुआत में ये अनुमान लगाया गया है कि Ford की ओर से 2025 तक असेंबली लाइन का परिचालन शुरू होने से पहले भारतीय बाजार के लिए सालाना 2,500 यूनिट आयात की जाएंगी।

फोर्ड के भारत में दो प्लांट थे, जिनमें से एक को टाटा मोटर्स को बेच दिया गया। दूसरे प्लांट को लेकर शुरू में विनफास्ट जैसी कंपनियों की दिलचस्पी के बावजूद बंद करने की योजना बनाई गई थी।

हालांकि कंपनी ने इसे अब बेचने से इनकार कर दिया है, जिसके चलते फोर्ड की वापसी की उम्मीद बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें- Ford Endeavour की होगी भारतीय बाजार में वापसी? Toyota Fortuner और MG Gloster बढ़ सकती हैं मुश्किलें