Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Endeavour के साथ Ford का ये बेहतरीन Pickup Truck भी मारेगा इंडियन मार्केट में एंट्री! पहली झलक आई सामने

Ford Endeavour की इंडियन मार्केट में वापसी वाली खबरों के बीच Ranger Pickup Truck को भी देखा गया है। Ford Ranger निर्माता के लाइनअप में सबसे छोटा पिक-अप ट्रक है। एंडेवर एसयूवी के साथ यह बेस भी शेयर करता है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि एवरेस्ट और रेंजर चेन्नई में क्या कर रहे हैं। आइए पूकी खबर के बारे में जान लेते हैं।

By Ram Mohan Mishra Edited By: Ram Mohan Mishra Updated: Fri, 08 Mar 2024 12:12 PM (IST)
Hero Image
Ford Ranger Pickup Truck को Endeavour के साथ स्पॉट किया गया है।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Ford Endeavour की इंडियन मार्केट में वापसी वाली खबरों के बीच Ranger Pickup Truck को भी देखा गया है। हाल ही में हमने आपको बताया था कि न्यू जेन एंडेवर के चेन्नई में स्पॉट किया है। हालांकि, नई एंडेवर इस दौरान अकेले नहीं है, बल्कि इसके ठीक पीछे एक और फ्लैटबेड ट्रक था जिसमें फोर्ड रेंजर जा रही थी। आइए, इसके बारे में भी जान लेते हैं।

Ford Ranger पहली बार दिखा 

Ford Ranger निर्माता के लाइनअप में सबसे छोटा पिक-अप ट्रक है। एंडेवर एसयूवी के साथ यह बेस भी शेयर करता है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि एवरेस्ट और रेंजर चेन्नई में क्या कर रहे हैं। हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि फोर्ड इंडिया का प्लांट चेन्नई के बाहरी इलाके में है इसलिए संभावना है कि दोनों वाहन प्लांट की ओर जा रहे होंगे।

यह भी पढ़ें- Bharat Series Number Plate: क्या BH सीरीज के व्हीकल का इन्श्योरेंस महंगा होता है? यहां दूर करें कन्फ्यूजन

ग्लोबल मार्केट में है पॉपुलर 

कंपनी का ये पिक-अप ट्रक ग्लोबल मार्केट में काफी पॉपुलर है, लेकिन अमूमन लोग इसे सेकेंडरी व्हीकल के रूप में चुनते हैं। वैश्विक बाजार में वोक्सवैगन अमारॉक और फोर्ड रेंजर जैसे कुछ छोटे पिक-अप ट्रक हैं और अब किआ ने घोषणा की है कि वे जल्द ही एक पिक-अप ट्रक भी ला रहे हैं। ऐसे में अगर ये इंडियन मार्केट में लॉन्च किया जाता है,तो इसे बेहतर प्रतिक्रिया मिलने वाली है।

वेरिएंट और इंजन ऑप्शन 

वैश्विक बाजार में फोर्ड रेंजर को तीन इंजन विकल्पों के साथ पेश किया जाता है। इसमें 2.3-लीटर इकोबूस्ट, 2.7-लीटर इकोबूस्ट और 3.0-लीटर इकोबूस्ट है। 2.3-लीटर यूनिट 266 बीएचपी की अधिकतम पावर और 420 एनएम का पीक टॉर्क पैदा करती है। फिर 3.0-लीटर यूनिट है, जिसे 399 बीएचपी और 583 एनएम के लिए रेट किया गया है। फोर्ड रेंजर को चार मॉडलों - एक्सएल, एक्सएलटी, लारियाट और रैप्टर में पेश करता है।

यह भी पढ़ें- Lexus RX 500h F Sport Performance hybrid SUV की भारत में डिलीवरी शुरू, जानिए 1.18 करोड़ में क्या मिलेगा