Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

HM से लेकर MG तक किस कंपनी ने किस गाड़ी से कब भारत में की एंट्री, पढ़ें पूरी खबर

भारत में ऑटोमोबाइल सेक्‍टर लगातार बढ़ रहा है। जिसे देखते हुए दुनियाभर की वाहन निर्माता भारत में अपने वाहनों को पेश कर रही हैं। आजादी के बाद से अब तक किस कंपनी की ओर से अपने सफर को कब भारत में शुरू किया गया। किस कंपनी की ओर से अपनी पहली गाड़ी को कब भारत में लॉन्‍च किया गया। आइए जानते हैं।

By Sameer Goel Edited By: Sameer Goel Updated: Sun, 15 Sep 2024 11:59 AM (IST)
Hero Image
भारतीय बाजार में किस कंपनी की ओर से कब और किस गाड़ी के साथ सफर शुरू किया गया।

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में दुनियाभर की सभी बड़ी वाहन निर्माताओं की ओर से अपने वाहनों की बिक्री की जाती है। लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि किस कंपनी ने किस गाड़ी के साथ भारत में अपने सफर की शुरुआत की थी। अगर नहीं तो हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Hindustan Motors

हिंदुस्‍तान मोटर्स की ओर से भारतीय बाजार में सबसे पहले मेड इन इंडिया कार के तौर पर Hindustan 10 को लॉन्‍च किया गया था। इस कार को साल 1948 में भारतीय बाजार में लाया गया था।

यह भी पढ़ें- Hundai Aura, Maruti Dzire और Tata Tigor के CNG बेस वेरिएंट्स में कितना है अंतर, पढ़ें पूरी खबर

Fiat

साल 1951 के दौरान इटली की वाहन निर्माता Fiat की ओर से Fiat 500 को भारतीय बाजार में लॉन्‍च किया गया था।

Mahindra

महिंद्रा की ओर से भी 1954 के दौरान पहली गाड़ी के तौर पर Jeep CJ3 को लाया गया था।

Premier Automobile

प्रीमियर ऑटोमोबाइल की ओर से 1964 के दौरान पहली गाड़ी के तौर पर Premier Padmini को पेश किया गया था।

Maruti

1983 में जापानी वाहन निर्माता Suzuki के साथ मारुति कंपनी को बनाकर Maruti 800 को लॉन्‍च किया गया था।

Tata Motors

टाटा मोटर्स की ओर से भी 1991 के दौरान सबसे पहले गाड़ी एसयूवी सेगमेंट में लाई गई थी। कंपनी की ओर से Sierra नाम की गाड़ी को 1991 में लॉन्‍च किया गया था।

Mercedes Benz

1995 में जर्मनी की लग्‍जरी वाहन निर्माता मर्सिडीज ने भी भारत में W124 E-Class के जरिए अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई थी।

Ford

1996 में अमेरिकी वाहन निर्माता Ford ने भी Escort नाम की सेडान कार के जरिए भारत के ऑटोमोबाइल बाजार में कदम रखा था।

Honda Cars

सुजुकी के बाद एक और जापानी वाहन निर्माता होंडा ने भी 1998 में अपनी पहली कार के तौर पर सेडान सेगमेंट में Honda City को लॉन्‍च किया था।

Hyundai Motors

1998 में ही भारतीय बाजार में साउथ कोरियाई वाहन निर्माता Hyundai ने भी अपने सफर की शुरुआत Hyundai Santro से की थी।

Toyota Kirloskar

साल 2000 में तीसरी जापानी वाहन निर्माता Toyota ने किर्लोस्‍कर के साथ मिलकर एमपीवी सेगमेंट में Qualis को लॉन्‍च किया था।

Skoda India

चेक रपब्‍लिक की वाहन निर्माता Skoda भी साल 2022 में भारतीय बाजार में अपनी लग्‍जरी सेडान कार Skoda Octavia को लेकर आई थी।

Nissan

निसान की ओर से साल 2005 के दौरान अपनी पहली गाड़ी के तौर पर एसयूवी सेगमेंट में X-Trail को भारत लाया गया था।

Volkswagen

Skoda के बाद एक और यूरोपियन वाहन निर्माता Volkswagen की ओर से 2007 के दौरान Volkswagen Passat को भारत में लॉन्‍च किया गया था।

BMW

साल 2007 में ही जर्मनी की एक और लग्‍जरी वाहन निर्माता BMW ने भी 3 और 5 Series जैसी लग्‍जरी कारों के जरिए भारतीय बाजार में अपना सफर शुरू किया था।

Renault

साल 2011 में फ्रांस की वाहन निर्माता Renault ने Fluence सेडान कार को भारत में पहली बार पेश किया था।

Kia

हुंडई मोटर्स की प्रीमियम कंपनी Kia ने 2019 में भारतीय बाजार में एंट्री की थी। कंपनी की ओर से पहली गाड़ी के तौर पर एसयूवी सेगमेंट में Kia Seltos को लॉन्‍च किया गया था।

MG Motors

ब्रिटिश वाहन निर्माता MG ने भी 2019 में ही भारत में अपनी पहली गाड़ी पेश की थी। कंपनी की ओर से सबसे पहली गाड़ी के तौर पर MG Hector को लाया गया था।

यह भी पढ़ें- MG Windsor EV हुई भारत में लॉन्‍च, मिलेगी 331KM की रेंज, कीमत 9.9 लाख रुपये से शुरू