Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

लॉन्च से पहले ही Grand Vitara की बढ़ गई वेटिंग पीरियड, जानिए कितना करना होगा इंतजार

भारतीय बाजार में इस गाड़ी की डिमांड काफी तेजी से बढ़ते जा रही है। इसके कारण ही उसकी वेटिंग पीरियड भी तेजी से बढ़ते जा रही है।मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा माइल्ड -हाइब्रिड तकनीक के साथ आती है। ये 1.5-लीटर चार-सिलेंडर K15C पेट्रोल इंजन से पावर देती है।

By Ayushi ChaturvediEdited By: Updated: Sun, 18 Sep 2022 12:55 PM (IST)
Hero Image
लॉन्च से पहले ही Grand Vitara की बढ़ गई वेटिंग पीरियड

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। मारुति लोगों के दिलो पर आज से ही नहीं कई सालो से राज करते आ रही है, वहीं आपको बता दें कंपनी ने हाल के दिनो में अपनी नई गाड़ी ग्रैंड विटारा मिड साइज एसयूवी का अनावरण किया था। कंपनी इसकी कीमत का खुलासा इस महीने के अंतिम सप्ताह में करने वाली है। इसकी ट्क्कर Hyundai Creta, Kia Seltos, MG Astor, VW Taigun, Skoda Kushaq से है।

Hyundai Venue N Line vs Tata Nexon Jet Edition : दोनों में कौन दमदार? आसान भाषा में समझें कंपैरिजन

www.jagran.com/automobile/latest-news-see-comparison-here-hyundai-venue-n-line-vs-tata-nexon-jet-edition-23078775.html

क्या होता है flex-fuel व्हीकल? आसान भाषा में समझें इसके फायदें

www.jagran.com/automobile/latest-news-what-are-flex-fuel-vehicles-know-there-benefits-in-simple-language-23078810.html

53,000 से अधिक यूनिट्स की बुकिंग

आपको बता इसके लॉन्च से पहले ही कंपनी को अब तक कुल 53,000 से अधिक यूनिट्स की बुकिंग मिल चुकी है। वेरिएंट के आधार पर ग्रैंड विटारा की प्रतीक्षा अवधि पांच महीने अधिक बढ़ गई है। भारतीय बाजार में इस गाड़ी की डिमांड काफी तेजी से बढ़ते जा रही है। इसके कारण ही उसकी वेटिंग पीरियड भी तेजी से बढ़ते जा रही है।

इंजन

मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा माइल्ड -हाइब्रिड तकनीक के साथ आती है। ये 1.5-लीटर चार-सिलेंडर K15C पेट्रोल इंजन से पावर देती है। यह 6,000 आरपीएम पर लगभग 103.6 पीएस की अधिकतम पावर जनरेट करती है और 4,400 आरपीएम पर 136.8 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करती है। इसे मानक रूप से पांच -स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है और इसे दूसरे ऑप्शन के रूप में इसे छह-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक यूनिट के साथ पेश किया गया है।

फीचर्स

इसके इंजन को ऑल-व्हील-ड्राइव कॉन्फ़िगरेशन के साथ ही पेश किया गया है। इसमें टोयोटा से लिया गया 1.5-लीटर तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन एक इलेक्ट्रिक मोटर और एक बैटरी पैक के साथ काम करता है। जो 5,500 आरपीएम पर 116 पीएस की पीक पावर और 4,400-4,800 आरपीएम पर 122 एनएम का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है। इसे सीवीटी ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। सुरक्षा के लिहाज से इसमें आपको छह एयरबैग, नौ इंच की टचस्क्रीन, कनेक्टेड कई बेहतरीन फीचर्स भी मिलते है।