Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Suzuki और Hero Motocorp ने May 2024 में कैसा किया प्रदर्शन, जानें किसने बेचे कितने वाहन

भारतीय बाजार में हर साल लाखों की संख्‍या में दो पहिया वाहनों की बिक्री होती है। इस सेगमेंट में कई कंपनियों की ओर से कई कुछ बेहतरीन वाहनों को ऑफर किया जाता है। बीते महीने में Hero Motocorp और Suzuki ने कितने वाहनों की बिक्री की है। May 2024 दोनों कंपनियों के लिए कितना बेहतर रहा है। आइए जानते हैं।

By Sameer Goel Edited By: Sameer Goel Updated: Sun, 02 Jun 2024 03:29 PM (IST)
Hero Image
Hero Motocorp और Suzuki ने May 2024 में बेचे कितने वाहन। आइए जानते हैं।

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में हर महीने बड़ी संख्‍या में वाहनों की बिक्री होती है। इनमें सबसे ज्‍यादा बिक्री दो पहिया वाहन सेगमेंट में होती है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि May 2024 में Hero Motocorp और Suzuki Motorcycle ने‍ कितने यूनिट्स वाहनों की बिक्री की है।

Hero Motocorp के लिए कैसा रहा May 2024

भारत की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माताओं में शामिल Hero Motocorp ने May 2024 में 4.98 लाख यूनिट्स वाहनों की बिक्री की है। कंपनी से मिली जानकारी के मुताबिक बीते महीने में कुल 471186 यूनिट्स बाइक्‍स और 26937 यूनिट्स स्‍कूटर की बिक्री हुई है। वहीं पिछले साल कंपनी ने कुल 5.19 लाख यूनिट्स वाहनों की बिक्री की थी। जिसमें 489336 यूनिट बाइक्‍स और 30138 यूनिट्स स्‍कूटर शामिल थे। कंपनी ने घरेलू बाजार में बीते महीने कम वाहनों बिक्री की है लेकिन निर्यात के मामले में कंपनी को ग्रोथ हासिल हुई है। May 2024 में भारत में कंपनी ने 479450 यूनिट्स की बिक्री की है। May 2023 में घरेलू बाजार में कंपनी ने 508309 यूनिट्स की बिक्री की थी। हीरो मोटोकॉर्प ने May 2024 में 18673 यूनिट्स का एक्‍सपोर्ट किया है। जबकि May 2023 के दौरान यह संख्‍या 11165 यूनिट्स की थी।

यह भी पढ़ें- SUVs under Rs 8 Lakh: हैचबैक से बेहतर फीचर्स के साथ मिलती हैं ये बेहतरीन SUV, कीमत भी आठ लाख रुपये से है कम

Suzuki को May 2024 में हासिल हुई बढ़त

जापानी दो पहिया वाहन निर्माता Suzuki को भी May 2024 में बिक्री के मामले में बढ़त मिली है। कंपनी ने बीते महीने में कुल 111512 यूनिट्स वाहनों की बिक्री की है। May 2023 में कंपनी ने कुल 91316 यूनिट्स की बिक्री की थी। ऐसे में आंकड़ों के मुताबिक कंपनी को बीते महीने में 22 फीसदी की ग्रोथ मिली है। भारतीय बाजार में कंपनी ने काफी बेहतर प्रदर्शन किया है और करीब 37 फीसदी की बढ़त ईयर ऑन ईयर बेसिस पर हासिल की है। कंपनी से मिली जानकारी के मुताबिक May 2023 में सुजुकी ने 67040 यूनिट्स की बिक्री घरेलू बाजार में की थी, लेकिन बीते महीने में कंपनी ने 92032 यूनिट्स की बिक्री की है। लेकिन एक्‍सपोर्ट के मामले में कंपनी को नेगेटिव ग्रोथ मिली है। जानकारी के मुताबिक पिछले महीने कंपनी ने सिर्फ 19480 यूनिट्स का एक्‍सपोर्ट किया है, जबकि May 2023 के दौरान कंपनी ने 24276 यूनिट्स का एक्‍सपोर्ट किया था।

यह भी पढ़ें- Kia ने की 19500 यूनिट्स वाहनों की बिक्री, May 2024 में मिली 3.9 फीसदी की बढ़त