Move to Jagran APP

Two Wheeler Sale: 125cc bike और Vida EV की बाजार में बढ़ी मांग, June 2024 में Hero ने की 5.03 लाख स्‍कूटर और बाइक्‍स की बिक्री

देश की सबसे बड़ी दो पहिया वाहन निर्माता Hero MotoCorp की ओर से June 2024 के दौरान 5.03 लाख यूनिट्स Two Wheeler Sale किए गए हैं। कंपनी को 125 सीसी सेगमेंट की bike से काफी बेहतरीन प्रदर्शन मिला है। बीते महीने के दौरान कंपनी ने कितने वाहनों की बिक्री की है। कितने वाहनों का एक्‍सपोर्ट किया है। YoY आधार पर कैसा प्रदर्शन रहा है। आइए जानते हैं।

By Sameer Goel Edited By: Sameer Goel Published: Tue, 02 Jul 2024 02:00 PM (IST)Updated: Tue, 02 Jul 2024 02:00 PM (IST)
Hero MotoCorp की ओर से June 2024 के दौरान 5.03 लाख यूनिट्स वाहनों की बिक्री की गई है।

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता Hero Moto Corp की ओर से जानकारी दी गई है कि कंपनी ने June 2024 के दौरान 5.03 लाख से ज्‍यादा वाहनों (Two Wheeler Sale) की बिक्री देशभर में की है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि कंपनी की ओर से और क्‍या जानकारी दी गई है।

कितनी हुई बिक्री

बीते महीने में Hero Moto Corp ने देशभर में 5.03 लाख से ज्‍यादा Two Wheeler Sale किए हैं। जानकारी के मुताबिक यह आंकड़ा 503448 यूनिट्स का है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी ने June 2023 के दौरान कुल 436993 यूनिट्स दो पहिया वाहनों की बिक्री की थी। वहीं वित्‍त वर्ष 2024 के दौरान 1352574 यूनिट्स दोपहिया वाहनों की बिक्री की गई थी। जबकि वित्‍त वर्ष 2025 में 1535156 यूनिट्स की बिक्री की गई है। आंकड़ों के मुताबिक कंपनी को बीते महीने 15 फीसदी की बढ़त मिली है और वित्‍त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में 13.5 फीसदी की बढ़त मिली है।

कितना हुआ एक्‍सपोर्ट

हीरो मोटो कॉर्प ने जानकारी दी है कि बीते वित्‍त वर्ष 2024 के दौरान कुल 35324 यूनिट्स का एक्‍सपोर्ट किया गया। वहीं वित्‍त वर्ष 2025 के दौरान यह संख्‍या 50994 की रही है। June 2024 में कंपनी ने 12032 यूनिट्स का एक्‍सपोर्ट किया है, जबकि June 2023 में बेहतर प्रदर्शन करते हुए 14236 यूनिट्स की बिक्री विदेशों में की थी।

यह भी पढ़ें- Suzuki और Honda के लिए कैसा रहा June 2024, जानें कैसी रही दो पहिया वाहनों की बिक्री

किस वाहन की सबसे ज्‍यादा मांग

कंपनी की ओर से लगातार नए वाहनों को पेश और लॉन्‍च किया जा रहा है, जिसका फायदा यह हो रहा है कि कंपनी के वाहनों की मांग में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हीरो ने जानकारी दी है कि 125 सीसी सेगमेंट में Xtreme 125 और EV सेगमेंट में ऑफर की जाने वाला स्‍कूटर Vida V1 ग्राहकों को काफी ज्‍यादा पसंद आ रहे हैं।

कैसा है पोर्टफोलियो

हीरो मोटो कॉर्प की ओर से भारतीय बाजार में 100 सीसी की बाइक्‍स से लेकर 400 सीसी से ज्‍यादा की क्षमता की बाइक्‍स के साथ ही कई स्‍कूूटर्स को भी ऑफर किया जाता है। जिसमें Splendor+, Splendor + Xtec, HF Deluxe, HF100, Glamour, Passion Xtec, Super Splendor Xtec, Passion+, Super Splendor, Galmour Xtec, Xtreme 160R 4V, Xtreme 160R, Xtreme 200S 4V, Xtreme 125R, Xpulse 200 4V, Xpulse 200T 4V, Maverick 440, Harley Davidson X440, Karizma XMR, Destini Prime, Pleasure + Xtec, Xoom और Destini 125 Xtec जैसे वाहन शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- बिक्री के मामले में June 2024 Honda Cars के लिए कैसा रहा, जानें कितनी यूनिट्स की हुई Sale


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.