Move to Jagran APP

100 और 125 सीसी की बदौलत Hero Motocorp ने September 2024 में 6.37 लाख यूनिट्स की बिक्री

देश की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता Hero MotoCorp की ओर से भारतीय बाजार में कई बेहतरीन दो पहिया वाहनों की बिक्री की जाती है। September 2024 के दौरान कंपनी की ओर से कितनी यूनिट्स वाहनों की बिक्री की गई है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी का प्रदर्शन (Hero Motocorp September 2024 sales) कैसा रहा है। आइए जानते हैं।

By Sameer Goel Edited By: Sameer Goel Updated: Wed, 02 Oct 2024 01:00 PM (IST)
Hero Image
Hero Motocorp ने September 2024 में कितनी यूनिट्स की बिक्री की है। आइए जानते हैं।

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में वाहन निर्माताओं की ओर से कई बेहतरीन वाहनों की बिक्री की जाती है। देश की प्रमुख वाहन निर्माता Hero Motocorp की ओर से भी स्‍कूटर, बाइक और इलेक्ट्रिक सेगमेंट में वाहनों को ऑफर किया जाता है। September 2024 कंपनी के लिए कैसा रहा है। कितनी यूनिट्स की बिक्री बीते महीने हुई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

कितनी हुई बिक्री

Hero Motocorp ने September 2024 के दौरान 637050 यूनिट्स की बिक्री देशभर में की है। इसके पहले कंपनी की ओर से September 2023 के दौरान 536499 यूनिट्स की बिक्री की गई थी।

यह भी पढ़ें- Hero XPulse 210 और Xpulse 400 टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट, साल 2025 के शुरुआत में होंगी लॉन्च

किस सेगमेंट की सबसे ज्‍यादा मांग

कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बाजार में सबसे ज्‍यादा मांग 100 और 125 सीसी सेगमेंट की बाइक्‍स की है। इसके साथ ही प्रीमियम सेगमेंट की बाइक्‍स की भी बाजार में अच्‍छी मांग बनी हुई है।

कितनी यूनिट्स हुई एक्‍सपोर्ट

हीरो मोटोकॉर्प के मुताबिक कंपनी ने भारतीय बाजार में 616706 यूनिट्स की बिक्री September 2024 में की है। इसी के साथ पिछले महीने कंपनी ने 20344 यूनिट्स का एक्‍सपोर्ट किया है। जबकि पिछले साल घरेलू बाजार में 519789 यूनिट्स की बिक्री की थी और 16710 यूनिट्स का एक्‍सपोर्ट किया था।

कैसा है पोर्टफोलियो

हीरो मोटोकॉर्प की ओर से एंट्री लेवल बाइक्‍स के साथ ही प्रीमियम सेगमेंट में बाइक्‍स को ऑफर किया जाता है। इसके साथ ही कंपनी स्‍कूटर्स की भी बिक्री करती है। जिनमें Spelndor+ Xtec, Spelndor+, HF Dlx, HF 100, Glamour, Passion+, Glamour Xtec, Super Slpendor, Xtreme 125R, Xtreme 160R 4V, Xtreme 160R, Xpulse 200T 4V, Xpulse 200 4V, Xtreme 200S 4V, Hero Maverick जैसी बाइक्‍स शामिल हैं। स्‍कूटर सेगमेंट में कंपनी की ओर से Xoom, Destini Prime, Pleasure+ Xtec, Destini 125 Xtec जैसे स्‍कूटर्स को ऑफर किया जाता है। 125 सीसी प्रीमियम स्‍कूटर सेगमेंट में कंपनी अक्‍टूबर महीने में नए Destini 125 की कीमतों की घोषणा कर सकती है।

यह भी पढ़ें- 2024 Hero Destini 125 First Ride Review: कैसा है नया हीरो डेस्टिनी 125, खरीदने का मन बना रहे हैं तो पढ़े लें ये खबर