Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

30 जनवरी को आ सकती है Hero की ये 110 सीसी वाली स्कूटर, कंपनी ने जारी किया टीजर

दूर से देखते ही यह स्कूटर स्पोर्टी नजर आ रही है। इसमें हैंडलबार की जगह एक्स इंसिग्निया के साथ फ्रंट फेसिया पर एलईडी हेडलाइट लगाई गई है। X का एक अलग आकार इसकी LED टेल लाइट्स बनाता है। (जागरण फाइल फोटो)

By Atul YadavEdited By: Atul YadavUpdated: Mon, 23 Jan 2023 09:45 AM (IST)
Hero Image
Hero जल्द लॉन्च कर सकती है ये स्कूटर (प्रतीकात्मक तस्वीर)

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। पिछले कुछ वर्षों में हीरो मोटोकॉर्प ने स्कूटर सेगमेंट में अपनी हिस्सेदारी को बढ़ाने के लिए कई स्कूटर्स को लॉन्च किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो कंपनी 30 जनवरी 2023 को एक नया स्कूटर लॉन्च करने वाली है। जिसका नाम Hero Xoom 110cc होगा।

नया हीरो जूम 110 सीसी स्कूटर का टीजर ने अपने सोशल मीडिया पर अपलोड किया है, जहां इस अपकमिंग स्कूटर का थोड़ी सी झलक आपको देखने को मिलेगी। दूर से देखते ही यह स्कूटर स्पोर्टी नजर आ रही है। इसमें हैंडलबार की जगह एक्स इंसिग्निया के साथ फ्रंट फेसिया पर एलईडी हेडलाइट लगाई गई है। X का एक अलग आकार इसकी LED टेल लाइट्स बनाता है।

Hero Maestro Xoom 110 में इसके इंस्ट्रूमेंट कंसोल के नीचे स्टोरेज कम्पार्टमेंट भी मिलता है, इसके अलावा, इसमें अन्य Hero स्कूटर के साथ USB फोन चार्जर वाली सुविधा इसमें भी देखने को मिल सकती है। इसमें स्विच गियर पर एक स्विचेबल i3S बटन मिलता है, जो Maestro Edge 110 में नहीं था। i3S हीरो का फ्यूल-सेविंग स्टॉप/स्टार्ट फीचर है, जो Maestro Edge 110 को छोड़कर हर दूसरे स्कूटर के साथ दिया जाता है।

इंजन की बात करें तो, यह उसी 110.9cc इंजन द्वारा संचालित होगा, जो Pleasure+ और Maestro Edge 110 पर काम करता है। यह इंजन 8 bhp की पॉवरऔर 8.7 Nm का टार्क जेनरेट करता है। सस्पेंशन के मामले में इसमें टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स मिलेंगे। Hero Maestro Xoom 110 में एलॉय व्हील और फ्रंट डिस्क ब्रेक विकल्प के तौर पर मिलते हैं। स्टील व्हील्स और फ्रंट ड्रम ब्रेक्स भी लोअर वैरिएंट्स में ऑफर किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें

Citroen eC3 की ऑफिसियल बुकिंग शुरू, मात्र 25 हजार में इस इलेक्ट्रिक कार को कर सकते हैं अपने नाम

लोगों को खूब भा रही Maruti Jinmy, 8 दिनों में मिली 9000 बुकिंग; जानिए इसकी खासियत