Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

1.25 लाख रुपये कीमत और हीरो की ब्रांड वैल्यू... भारतीय बाजार में कितनी कामयाब होगी Hero Xpulse 200T 4V

Hero Xpulse 200T 4V भारतीय बाजार में Hero Xpulse 200T 4V लॉन्च हो चुकी है। कंपनी ने इसके लॉन्च के साथ अपने पोर्टफोलियो को अपडेट कर दिया है। आज हम आपको इससे जुड़ी खास बातों को बताने जा रहे हैं।

By Ayushi ChaturvediEdited By: Updated: Thu, 22 Dec 2022 11:04 AM (IST)
Hero Image
भारतीय बाजार में कितनी कामयाब होगी Hero Xpulse 200T 4V बाइक

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। हीरो मोटोकॉर्प लोगों के दिलों पर कई सालों से राज कर रही है। भारतीय बाजार में हीरो मोटोकॉर्प ने Hero Xpulse 200T 4V को अपडेट कर दिया है। यह मोटरसाइकिल Xpulse 200 सीरीज का रोड-बायस्ड वर्जन है और इस तरह यह ऑफ-रोड वेरिएंट की तुलना में अलग हार्डवेयर से भी लैस है। आज हम आपको इस मोटरसाइकिल की हाइलाइट्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

इंजन

Hero Xpulse 200T 4V में सबसे बड़ा अपडेट वाल्व सेटअप के रूप में लाया गया है। पिछले मॉडल के विपरीत नई Xpulse 200T 4V दो-वाल्व लेआउट के बजाय चार-वाल्व सेटअप के साथ आती है। इसे पांच स्पीड के गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। ये मोटरसाइकिल  199.6cc, सिंगल-सिलेंडर, ऑयल/एयर-कूल्ड, चार-वाल्व मोटर 8,500rpm पर 18.8bhp का अधिकतम आउटपुट और 6,500rpm पर 17.35Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है।

कलर और डिजाइन

कलर और डिजाइन की बात करें तो इसमें कुछ चीजें सामान्य ही है। नई Xpulse 200T 4V में एलईडी हेडलाइट के ऊपर एक नई, बॉडी-कलर्ड फ्लाई स्क्रीन, बॉडी कलर्ड फ्रंट फेंडर और गेटर फ्रंट फोर्क्स हैं। वहीं पीछे की तरफ रियर टेल रैक को हटा दिया गया है। Xpulse 200T 4V में एक ट्यूबलर ग्रैब रेल है। इसी बीच इसके डिजाइन में स्कूप्ड सीट और साइड पैनल को पिछले मॉडल की तरह बरकरार रखा गया है। इसमें आपको तीन कलर ऑप्शन स्पोर्ट्स रेड, मैट फंक लाइम येलो और मैट शील्ड गोल्ड मिलते हैं।

फीचर्स

फीचर्स के तौर पर इस मोटरसाइकिल में एक एलईडी हेडलाइट, एलईडी टेललाइट, और कॉल अलर्ट और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन फंक्शन, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और एक साइड स्टैंड के साथ एक ब्लूटूथ-सक्षम एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी है।

कीमत

नई Hero Xpulse 200T 4V एक वेरिएंट और तीन कलर ऑप्शन में आती है। पेट के सभी ऑप्शन 1,25,726 रुपये में उपलब्ध हैं। इसकी तुलना में दो-वाल्व वेरिएंट 1,24,396 रुपये में बेचा गया था।

ये भी पढ़ें-

Tata Tiago EV और Tata Tigor EV दोनों में कितना अंतर और कितनी समानता, यहां पढ़ें तुलना

सर्दियों के मौसम में भी कार में लग सकती है आग, कभी न करें ये काम; आपकी गाड़ी रहेगी सुरक्षित