Move to Jagran APP

बिक्री के मामले में June 2024 Honda Cars के लिए कैसा रहा, जानें कितनी यूनिट्स की हुई Sale

जापानी कार निर्माता Honda की ओर से भारतीय बाजार में बेहतरीन तकनीक के साथ सेडान और एसयूवी सेगमेंट के वाहनों को ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक June 2024 के दौरान Honda Cars इंडिया ने कितनी कारों और एसयूवी की बिक्री की है। एक्‍सपोर्ट के मामले में कंपनी ने कैसा प्रदर्शन किया है। आइए जानते हैं।

By Sameer Goel Edited By: Sameer Goel Published: Tue, 02 Jul 2024 12:29 PM (IST)Updated: Tue, 02 Jul 2024 12:29 PM (IST)
बिक्री के मामले में Honda Cars के लिए कैसा रहा June 2024, जानें डिटेल।

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। Honda Cars India ने June 2024 के दौरान हुई बिक्री का आंकड़ा जारी किया है। कंपनी ने बीते महीने कितनी यूनिट्स कार और एसयूवी की भारतीय बाजार में बिक्री की है। कितने वाहनों का एक्‍सपोर्ट किया गया है। हम इस खबर में आपको जानकारी दे रहे हैं।

June 2024 में Honda कैसा रहा प्रदर्शन

Honda Cars India ने June 2024 में हुई बिक्री की जानकारी को सार्वजनिक किया है। कंपनी के मुताबिक बीते महीने में कुल 9776 यूनिट्स की बिक्री हुई है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर बिक्री के मामले में पांच फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। पिछले साल June महीने में होंडा ने कुल 5080 यूनिट्स की बिक्री की थी।

एक्‍सपोर्ट में हुई बढ़ोतरी

घरेलू बाजार में भले ही कंपनी को पांच फीसदी की गिरावट मिली है। लेकिन एक्‍सपोर्ट के मामले में कंपनी को बढ़त हासिल हुई है। होंडा से मिली जानकारी के मुताबिक June 2024 के दौरान होंडा ने 4972 यूनिट्स का एक्‍सपोर्ट किया है। जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान कंपनी ने सिर्फ 2112 यूनिट्स का एक्‍सपोर्ट किया है।

यह भी पढ़ें- June 2024 में कैसी रही Toyota की बिक्री, जानें कंपनी ने बेची कितनी गाड़ियां

कंपनी के अधिकारियों ने कही यह बात

होंडा कार्स इंडिया के मार्केटिंग और सेल्‍स के वीपी कुणाल बहल ने बताया कि नई मांग पैदा करने के लिए बाजार की स्थितियां चुनौतीपूर्ण रही हैं। June के दौरान, हमने खरीदारी को और अधिक फायदेमंद बनाने के लिए बेहतरीन प्रचार अभियान चलाए और रिटेल बिक्री को बढ़ाने को लेकर ध्यान केंद्रित किया। निर्यात के मोर्चे पर, हमने बढ़ोतरी को जारी रखा है , जो कंपनी के लिए एक महत्‍वपूर्ण उपलब्धि है।

कैसा है पोर्टफोलियो

Honda Cars India फिलहाल भारतीय बाजार में चार कारों की बिक्री करती है। इनमें Honda Amaze, Honda City, Honda City E:HEV और Honda Elevate शामिल हैं। कंपनी की ओर से सबसे सस्‍ती कार के तौर पर Amaze को ऑफर किया जाता है। वहीं Honda City E:HEV को हाइब्रिड तकनीक के साथ ऑफर किया जाता है। होंडा ने अभी आधिका‍रिक तौर पर जानकारी नहीं दी है, लेकिन कॉम्‍पैक्‍ट सेडान कार Amaze के फेसलिफ्ट वर्जन को कंपनी की ओर से सितंबर 2024 तक पेश किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Car Sales: मारुति के लिए कैसा रहा June 2024, जानें किस सेगमेंट के वाहनों की बाजार में रही सबसे ज्‍यादा मांग


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.