Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Honda Dio H-Smart को smart key के साथ किया गया लॉन्च, मिल सकते हैं Activa जैसे फीचर्स; जानिए डिटेल

कंपनी ने Honda Dio H-Smart को आधिकारिक वेबसाइट पर पेश कर दिया है। Honda Dio का ये या नया टॉप-एंड वेरिएंट 77712 रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर पेश किया गया है। इसके अलावा Honda ने मौजूदा Dio वेरिएंट की कीमतों में भी बढ़ोतरी की है। (फाइल फोटो)।

By Rammohan MishraEdited By: Rammohan MishraUpdated: Fri, 09 Jun 2023 02:18 PM (IST)
Hero Image
Honda Dio H Smart officially listed on website price revealed

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। पॉपुलर दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Honda Motorcycle and Scooter India देश में अपने कारोबार को बढ़ा रही है। कंपनी ने हाल ही में अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक Honda Shine को 100 सीसी इंजन के साथ पेश किया है। इसके पहले Honda ने अपने एक्टिवा 125 और एक्टिवा के एच-स्मार्ट वेरिएंट को लॉन्च किया था। अबी कंपनी ने Honda Dio को भी ये ट्रीटमेंट दिया है।

Honda Dio को मिली H-Smart Key

कंपनी ने Honda Dio H-Smart को आधिकारिक वेबसाइट पर पेश कर दिया है। Honda Dio का ये या नया टॉप-एंड वेरिएंट 77,712 रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर पेश किया गया है। इसके अलावा Honda ने मौजूदा Dio वेरिएंट की कीमतों में भी बढ़ोतरी की है। अब, स्कूटर STD OBD2 ट्रिम के लिए 70,211 रुपये से शुरू होता है जबकि DLX OBD2 वेरिएंट की कीमत 74,212 रुपये है। दोनों कीमतें एक्स-शोरूम, दिल्ली हैं।

वेबसाइट में नए डियो एच-स्मार्ट के साथ आने वाले फीचर्स का खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि, यह उम्मीद की जाती है कि यह एक्टिवा एच-स्मार्ट के समान इक्विपमेंट लेवल के साथ आएगा। इस हिसाब से Dio के इस नए वेरिएंट को अलॉय व्हील, फ्यूल इफीशियंट टायर और Smart Key के साथ पेश किया जा सकता है। अभी तक, डियो के सभी वेरियंट में ट्यूबलेस टायर के साथ स्टील व्हील मिलते हैं।

H-Smart key में खास क्या?

H-Smart key में कंपनी ने कई एडवांस फीचर्स ऑफर किए हैं। इसमें एंटी-थेफ्ट सिस्टम है इसकी मदद से चाबी के 2-मीटर की सीमा से आगे जाने पर इमोबिलाइजर इनेबल हो जाता है। वहीं, अगर Smart Key रेंज के अंदर है तो इसके हैंडल, फ्यूल कैप और सीट को अनलॉक किया जा सकता है। इग्निशन को चालू करने के लिए, राइडर को केवल सीमा के भीतर रहते हुए रोटरी नॉब को पुश और टर्न करना होता है। इंजन स्टार्ट/स्टॉप स्विच को भी एक पुश के साथ शुरू किया जा सकता है।

Honda Dio H-Smart का इंजन

Dio H-Smart में वही 109.51 cc एयर-कूल्ड इंजन होगा, जो एक्टिवा के साथ शेयर किया गया है। साथ ही इसमें फ्यूल इंजेक्शन दिया गया है। यह 8,000 आरपीएम पर 7.65 बीएचपी की शक्ति और 4,750 आरपीएम पर 9 एनएम का पीक टॉर्क आउटपुट देता है।

उम्मीद है कि इसके सस्पेंशन और ब्रेकिंग हार्डवेयर में कोई बदलाव नहीं होगा। इसके अंडर बोन फ्रेम को फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में 3-स्टेप एडजस्टेबल स्प्रिंग-लोडेड हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर द्वारा सस्पेंड किया जाएगा। इसके फ्रंट और रियर में 130 मिमी ड्रम ब्रेक दिए गए हैं।