Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Honda Forza 330cc स्कूटर भारतीय बाजार में जल्द दे सकता है दस्तक

कंपनी ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपनी नई मैक्सी स्कूटर Forza 350 के डिजाइन का पेटेंट कराया है। हालाकिं ग्लोबल मार्केट में ये स्कूटर पहले से ही मौजूद है। चलिए देखते हैं इस स्कूटर में क्या कुछ खास है।

By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi ChaturvediUpdated: Fri, 03 Mar 2023 05:24 PM (IST)
Hero Image
Honda Forza 330 cc स्कूटर भारतीय बाजार में जल्द दे सकता है दस्तक

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में होंडा कंपनी आज से ही नहीं लोगों के दिलो पर कई सालो से राज करते आ रही है। होंडा भारतीय बाजार में जल्द ही अपना एक दमदार स्कूटर लेकर आने वाला है। लेकिन , होंड़ा के सेल्स के आंकड़े अच्छी नहीं रहे हैं। कंपनी ने 21 प्रतिशत की ईयरली और 17 प्रतिशत की मंथली ग्रोथ हासिल की है। होंड़ा का लंबे समय से सबसे अधिक पसंद किए जाने वाला प्रोडक्ट एक्टीवां है।

Honda forza 330 cc

कंपनी ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपनी नई मैक्सी स्कूटर Forza 350 के डिजाइन का पेटेंट कराया है। हालाकिं ग्लोबल मार्केट में ये स्कूटर पहले से ही मौजूद है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक होंडा ने अब इस स्कूटर के डिजाइन का पेटेंट इंडिया में करवाया है। जहां तक की इस स्कूटर को भारत में लॉन्च करने का सवाल है तो कंपनी की ओर से अभी तक इसको लेकर कोई जानकारी नहीं आई है। लेकिन आपको बता दें, होंडा Forza 350 ग्लोबल मार्केट में काफी पॉपुलर स्कूटर है।  

Honda forza 330 cc इंजन

होंडा Forza 350 स्कूटर में 330cc की कैपेसिटी वाला लिक्विड कूल्ड फोर स्ट्रोक इंजन दिया गया है। जो 28.8 Hp की पावर और 31.5 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन अधिक पावरफुल है। जिसके आगे रॉयल एनफील्ड 350 भी फीकी पड़ जाती है। भारतीय बाजार में रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 का इंजन  20.21Hp की पावर जनरेट करता है। इसमें 11.7 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है।

Honda forza 330 cc फीचर्स

भारतीय बाजार में मौजूद इस दमदार स्कूटर में LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर  भी मिलता है। इसमें स्पीड मीटर, फ्यूल गेज, टेंपरेचर गेज, प्वाइंटर टाइप, क्लॉक, टू ट्रिप मीटर, फ्यूल कंजप्शन गेज और होंडा स्मार्ट की इंडिकेटर्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके साथ ही इसमें एक स्मार्ट चाबी भी मिलती है। जिसके स्कूटर में कई फंक्शन को ऑपरेट किया जाता है।