Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Replace Lost Car Key: कार की चाबी खो जाए तो करें ये काम, इन आसान स्टेप्स से बन जाएगी नई Key

कई बार हमारे वाहन की चाबी खो जाती है और फिर दिक्कतों को सामना करना पड़ता है। अपने इस लेख में हम जानेंगे कि अगर कार की चाबी खो जाती है तो उसे कैसे रिप्लेस किया जा सकता है। आइए कार की चाबी बदलने की जटिल प्रक्रिया से लेकर इसके लिए खर्च होने वाले पैसों के बारे में जान लेते हैं।

By Rammohan MishraEdited By: Rammohan MishraUpdated: Thu, 28 Sep 2023 09:00 PM (IST)
Hero Image
कार की चाबी खो जाने पर नीचे दिए गए स्टेप फॉलो कर सकते हैं।

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। कार मालिकों कई बार एक कॉमन समस्या से दो-चार होना पड़ता है, ये है कार की चाबी खो जाना। अपने इस लेख में हम इसके बारे में ही बात करने वाले हैं। हम जानेंगे कि अगर कार की चाबी खो जाती है, तो उसे कैसे रिप्लेस किया जा सकता है। आइए, कार की चाबी बदलने की जटिल प्रक्रिया से लेकर इसके लिए खर्च होने वाले पैसों के बारे में जान लेते हैं।

कार की चाबी कैसे बदलें?

कई बार हमारे वाहन की चाबी खो जाती है और फिर दिक्कतों को सामना करना पड़ता है। अगर आप ऐसी स्थिति में है कि आपकी कार की चाबी खो गई है और उसे तुरंत अनलॉक करना है, तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो किए जा सकते हैं-

  1. स्थिति का पता लगाएं
  2. जरूरी सूचनाओं को इकट्ठा करें
  3. कार डीलर से कॉन्टैक्ट करें
  4. ऑनरशिप का प्रूफ दें
  5. रिप्लेसमेंट का विकल्प चुनें
  6. खर्च का आकलन करें
  7. अपनी कार की नई चाबी प्राप्त करें

यह भी पढ़ें- अगस्त 2023 में इन टॉप-5 कारों का देश से लेकर विदेशों तक रहा जलवा, हुईं जमकर एक्सपोर्ट

सबसे पहले तो आप खोजें कि आखिर कार की चाबी कहां हो सकती है। अगर काफी खोजने पर भी नहीं मिलती है, जो ऐसे में अपनी कार का मेक, मॉडल और वर्ष नोट कर लें, क्योंकि चाबी बदलने के लिए इस जानकारी की आवश्यकता होगी। इसके बाद फिर वाहन पहचान नंबर (VIN) भी पहले से खोजकर रखें।

इतना करने के बाद आप निकटतम अधिकृत डीलरशिप से संपर्क करें और उन्हें आवश्यक विवरण प्रदान करें। डीलरशिप आपकी कार की जानकारी और आपके स्वामित्व के प्रमाण के आधार पर एक नई चाबी बनाएगी। साथ ही आप चाबी बदलने की लागत के बारे में पहले ही पूछताछ कर लें। इस तरह कार की चाबी को रिप्लेस कराया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Honda Elevate vs Kia Seltos: इंजन, डायमेंशन और स्पेसिफिकेशन के मामले में आपके लिए कौन बेहतर? यहां जानिए