Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

July के दौरान Mid Size SUV की बिक्री में हुई बढ़ोतरी, Top-5 में शामिल हुईं Mahindra Tata और MG

भारतीय बाजार में सबसे ज्‍यादा मांग एसयूवी सेगमेंट के वाहनों की होती है। इनमें मिड साइज एसयूवी सेगमेंट को काफी पसंद किया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक July 2024 के दौरान Mid Size SUV की बिक्री कैसी रही है। बीते महीने में किस कंपनी ने कितनी यूनिट्स एसयूवी की बिक्री की है। Top-5 में किन एसयूवी को जगह मिली है। आइए जानते हैं।

By Sameer Goel Edited By: Sameer Goel Updated: Wed, 14 Aug 2024 10:00 AM (IST)
Hero Image
July 2024 के दौरान मिड साइज एसयूवी सेगमेंट का प्रदर्शन कैसा रहा। आइए जानते हैं।

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में हर महीने लाखों वाहनों की बिक्री होती है। Mid Size SUV सेगमेंट में भी टाटा, महिंद्रा से कंपनियों की ओर से कुछ बेहतरीन वाहनों को ऑफर किया जाता है। July 2024 के दौरान Top-5 Mid Size SUV sales की बिक्री कैसी रही है। हम इस खबर में आपको जानकारी दे रहे हैं।

Mahindra Scorpio

Mid Size SUV सेगमेंट में Mahindra की ओर से Scorpio और Scorpio N को ऑफर किया जाता है। Mahindra की इस एसयूवी को July 2024 में भी सबसे ज्‍यादा ग्राहकों ने खरीदा है। July 2024 के दौरान कंपनी ने स्‍कॉर्पियो की कुल 12237 यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि पिछले साल July 2023 में इस एसयूवी की कुल 10522 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इसकी बिक्री में करीब 16 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

Mahindra XUV700

महिंद्रा की ओर से इसी सेगमेंट में दूसरी एसयूवी के तौर पर XUV 700 को ऑफर किया जाता है। XUV 700 की July 2024 के दौरान कुल 7769 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि July 2023 में इस एसयूवी की कुल 6176 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। ईयरली बेसिस पर इसकी बिक्री में करीब 25 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें- Maruti Kia Hyundai की गाड़ियां बनीं ग्राहकों की पसंद, July 2024 में सब कॉम्‍पैक्‍ट SUVs की रही डिमांड

Tata Safari

टाटा की ओर से सफारी को भी मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। कंपनी की इस दमदार एसयूवी की July 2024 में कुल बिक्री 2109 यूनिट्स हुई। इसके पहले July 2023 के दौरान 1687 यूनिट्स की देशभर में बिक्री हुई थी। ईयरली बेसिस पर इसकी बिक्री में भी करीब 25 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Tata Harrier

टाटा की ओर से इस सेगमेंट में हैरियर को भी ऑफर किया जाता है। टाटा की इस दूसरी एसयूवी की July 2024 के दौरान 1991 यूनिट्स की बिक्री हुई। इससे पहले July 2023 में इस एसयूवी की 2092 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। आंकड़ों के मुताबिक इसकी बिक्री में करीब चार फीसदी से ज्‍यादा की कमी दर्ज की गई है।

MG Hector

बीते महीने मिड साइज एसयूवी सेगमेंट की बिक्री में Top-5 पर ब्रिटिश वाहन निर्माता JSW MG Motors की Hector रही। JSW MG मोटर्स की इस एसयूवी की July 2024 में 1780 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि July 2023 के दौरान इसकी 2103 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इसकी बिक्री में करीब 15 फीसदी की कमी आई है।

यह भी पढ़ें- अगस्‍त में लॉन्‍च होगी Audi Q8 Facelift, सोशल मीडिया पर जारी हुआ पहला टीजर