Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू करते थे Rolls Royce की सवारी, क्‍वीन एलिजाबेथ से जुड़ा है इतिहास

Independence Day 2024 भारत के पहले प्रधानमंत्री Jawahar Lal Nehru को आजादी की लड़ाई में उनके महत्‍वपूर्ण योगदान के लिए तो जाना ही जाता है साथ ही उनके कुछ किस्‍से भी काफी मशहूर रहे। जैसे उनके कपड़े धुलने के लिए पेरिस जाते थे या फिर एक बार उन्‍होंने सिगरेट मंगवाने के लिए हवाई जहाज ही भेज दिया था। इसी तरह उन्‍हें लग्‍जरी गाड़ियों का भी शौक था।

By Sameer Goel Edited By: Sameer Goel Updated: Tue, 13 Aug 2024 08:29 AM (IST)
Hero Image
भारत के पहले प्रधानमंत्री किस गाड़ी में करते थे सवारी, जानें डिटेल।

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत की आजादी के बाद जवाहर लाल नेहरू ने पहले प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। अपनी दूर‍दर्शिता के लिए पहचान कायम करने वाले पंडित नेहरू अपने दौर की सबसे महंगी कारों में से एक में सफर करते थे। पंडित जवाहर लाल नेहरू किस गाड़ी में सफर करते थे और वह भारत के इतिहास के लिए किस तरह से बेहद खास गाड़ी थी। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Rolls Royce में करते थे सफर

भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू अपने दौर की सबसे लग्‍जरी कार में सफर करते थे। जानकारी के मुताबिक उनके पास Rolls Royce की Silver Wraith गाड़ी थी। इस गाड़ी को स्‍टेट कार का दर्जा (Jawaharlal Nehru First Official Car) दिया गया था और जवाहर लाल नेहरू के साथ ही कई और गणमान्‍य व्‍यक्तियों ने इसका इस्‍तेमाल किया था।

दमदार था इंजन

मौजूदा समय की तरह ही पहले भी रोल्‍स रॉयस में काफी दमदार इंजन दिया जाता था। पंडित नेहरू की Rolls Royce Wraith में 4.3 लीटर की क्षमता का इंजन दिया गया था। जिसके साथ फोर स्‍पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता था।

यह भी पढ़ें- स्वतंत्रता दिवस पर Nissan लाया Freedom Offer, Magnite पर 1.53 लाख तक की छूट

बेहतरीन था इंटीरियर

आज के समय की तरह ही रोल्‍स रॉयस की कारों को तब भी काफी बेहतरीन इंटीरियर के साथ ग्राहकों को दिया जाता था। पंडित नेहरू की Rolls Royce Silver Wraih भी तब के समय के मुताबिक बेहतरीन इंटीरियर के साथ आती थी। कंपनी की ओर से तब भी अपने ग्राहकों की पसंद का ध्‍यान रखते हुए रंग और डिजाइन को कार में दिया जाता था। पंडित नेहरू की कार में भी खास तरह के चमड़े का उपयोग करके सीट बनाई गई थींं। 

दिलचस्‍प है किस्‍सा

पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की Rolls Royce Silver Wraith कार भारत के इतिहास में बेहद खास कार थी। पंडित नेहरू ने उस कार को खरीदा नहीं था बल्कि उनको वह तोहफे में दी गई थी। नेहरू को वह कार देश के आखिरी वॉयसराय लॉर्ड माउंटबेटन ने दी थी। माउंटबेटन को भी वह कार इंग्‍लैंड की महारानी क्‍वीन एलिजाबेथ की ओर से तोहफे में दी गई थी।

यह भी पढ़ें- 1.50 लाख की बाइक पर 25 हजार रुपये बचाने का मौका, 15 अगस्‍त तक ही मिलेगा ऑफर